Google Analytics —— Meta Pixel

आज जशपुर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 365 नवविवाहित जोड़ों को देंगे आशीर्वाद

CM Sai Jashpur Tour: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यानी 8 मार्च को कुनकुरी के सलियाटोली स्थित बालासाहेब देशपांडे महाविद्यालय मैदान में दिलीप सिंह जूदेव स्मृति में आयोजित वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री साय सलियाटोली के मिनी स्टेडियम में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत विवाह बंधन में बंधने वाले 365 जोड़ों को आशीर्वाद देंगे। दिलीप सिंह जूदेव स्मृति में आयोजित इस वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में मुख्यमंत्री आयुष्मान और सिकल सेल कार्ड, टी.बी. मरीजों को फूड बॉस्केट और निक्षय मित्रों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। यह शिविर जशपुर जिला प्रशासन और एम्स रायपुर के सहयोग से सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दी शुभकामनाएँ, कहा – महिलाओं के सशक्तिकरण से ही समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण संभव

इस दौरान रायपुर एम्स और अन्य उच्च संस्थानों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का चिन्हांकन कर उपचार करेंगे। साथ ही निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को रायपुर रेफर कर विशेष इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। इस चिकित्सा शिविर में एम्स रायपुर के मेडिसिन, सर्जरी, कैंसर, न्यूरोलॉजी, नाक-कान-गला, नेत्र, अस्थि, गुर्दा, चर्म, स्त्री रोग और मनोरोग विशेषज्ञ मरीजों का इलाज करेंगे। मरीजों की सुविधा के लिए पंजीयन काउंटर, जनरल ओपीडी काउंटर, लैबोरेटरी काउंटर, और सभी विशेषज्ञ विभागों के अलग-अलग काउंटर स्थापित किए जा रहे हैं। (CM Sai Jashpur Tour)

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 365 जोड़ों का विवाह

सलियाटोली मिनी स्टेडियम में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 365 हिंदू जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री वर-वधू को अपना आशीर्वाद देंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की कन्याओं के विवाह में सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत हर जोड़े के विवाह पर 50 हजार रुपए तक की राशि व्यय करने का प्रावधान है। (CM Sai Jashpur Tour)

Back to top button
error: Content is protected !!