Google Analytics —— Meta Pixel

दिल्‍ली में महिला समृद्धि योजना लागू, हर महीने मिलेंगे 2,500 रुपये

Mahila Samriddhi Yojana : दिल्‍ली की भाजपा सरकार ने आर्थिक तौर पर कमजोर महिलाओं को सशक्‍त बनाने के लिए महिला समृद्धि योजना (Mahila Samriddhi Yojana) आज से लागू कर दी है। इसके तहत दिल्ली की लाखों महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की मदद दी जाएगी। कैबिनेट की ओर से महिला समृद्धि योजना को आज मंजूरी मिल चुकी है और ये योजना लागू कर दी गई है। इस योजना के तहत हर महीने दिल्‍ली की महिलाओं के अकाउंट में 2500 रुपये भेजे जाएंगे।

यह भी पढ़े :- देश की नारीशक्ति हर आशंका को परास्त करके हर संदेह को पीछे छोड़कर आगे बढ़ रही है: PM मोदी

महिला समृद्धि योजना के लिए प्रमुख शर्तें

बीपीएल कार्डधारी होना अनिवार्य- इस योजना का लाभ केवल गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवनयापन करने वाली महिलाओं को ही मिलेगा. इसके लिए बीपीएल कार्ड का होना अनिवार्य है, जिससे यह प्रमाणित हो सके कि महिला आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आती है. आधार कार्ड से अधिक महत्वपूर्ण यह बीपीएल कार्ड होगा.

आयु सीमा का निर्धारण- योजना का लाभ केवल 21 से 59 वर्ष तक की महिलाओं को दिया जाएगा. 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिलता है, इसलिए वे इस योजना के अंतर्गत पात्र नहीं होंगी.

दिल्ली की निवासी होना आवश्यक- महिला समृद्धि योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो दिल्ली की निवासी हैं. इसके लिए आधार कार्ड और वोटर आईडी पर दिल्ली का पता दर्ज होना अनिवार्य है.

किन्हें नहीं मिलेगा योजना का लाभ?

सरकारी सेवा में कार्यरत महिलाएं- केंद्र सरकार, राज्य सरकार या नगर निगम में कार्यरत महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा. यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी कर्मचारी है, तब भी यह योजना लागू नहीं होगी.

पेंशनभोगी महिलाएं –जो महिलाएं पहले से ही किसी पेंशन योजना का लाभ ले रही हैं, वे महिला समृद्धि योजना के लिए पात्र नहीं होंगी.

आयकरदाता परिवार – यदि किसी महिला के परिवार में कोई व्यक्ति आयकरदाता है, तो उस महिला को भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है ताकि वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधार सकें. भाजपा सरकार का मानना है कि इस पहल से गरीब महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। (Mahila Samriddhi Yojana)

Back to top button
error: Content is protected !!