IND vs NZ CT 2025 Final: भारत-न्यूजीलैंड फाइनल से पहले बड़ी खबर, विराट कोहली हुए चोटिल, क्या फाइनल में खेलेंगे विराट? पढ़े पूरी खबर
IND vs NZ CT 2025 Final: टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले से पहले एक बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को शुक्रवार को ट्रेनिंग सेशन के दौरान चोट लग गई।
यह भी पढ़े :- दिल्ली में महिला समृद्धि योजना लागू, हर महीने मिलेंगे 2,500 रुपये
यह चोट कल 9 मार्च को होने वाले न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (IND vs NZ CT 2025 Final) के फाइनल से ठीक पहले लगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोहली के टखने में चोट लग गई, जब उनके घुटने के पास गेंद लगी, जिसके कारण उन्हें अभ्यास रोकना पड़ा. मेडिकल टीम ने तुरंत स्प्रे लगाया और पट्टी बांधकर उनका इलाज किया. इस चोट के बाद उन्होंने प्रैक्टिस नहीं की।
प्रबंधन ने दिया विराट कोहली पर बड़ा अपडेट
टीम प्रबंधन ने आश्वास्त किया है कि विराट कोहली की चोट गंभीर नहीं है और वह फाइनल में खेलने के लिए पूरी तरह फिट होंगे. चोट लगने के बाद कोहली ने भले ही अभ्यास नहीं किया, लेकिन वह मैदान पर रहे और दूसरे खिलाड़ियों को अभ्यास करते देखा. कोहली इस टूर्नामेंट में भारत के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं और रविवार को दुबई में होने वाले फाइनल मैच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. भारत लगातार दूसरा आईसीसी खिताब जीतने का प्रबल दावेदार भी है।
रोकनी पड़ी प्रैक्टिस
रिपोर्ट के मुताबकि विराट कोहली के घुटने में एक तेज तर्रार गेंद लगी. जिसके बाद उन्होंने प्रैक्टिस को रोका. आईसीसी क्रिकेट एकेडमी में भारतीय टीम के फिजियो ने कोहली की देखभाल की. विराट काफी देर तक अभ्यास करने नहीं लौटे और बाकी खिलाड़ियों को देखते रहे. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान घुटने में दर्द के दौरान कोहली को टीम से बाहर होना पड़ा था.
क्या फाइनल में खेलेंगे विराट?
विराट कोहली चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 84 रन की बेहतरीन पारी खेली. इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतक ठोका था. अब उनकी इंजरी से चारो तरफ खलबली मच गई. लेकिन राहत की बात है कि कोहली की चोट ज्यादा गहरी नहीं हैं. रिपोर्ट में भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ के हवाले से बताया गया कि विराट कोहली फाइनल के लिए पूरी तरह से फिट हैं और एक्शन में नजर आएंगे।
कड़ी टक्कर की उम्मीद
भारत बनाम न्यूजीलैंड का फाइनल मुकाबला रोमांचक होने वाला है. भारत अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय रहा है, जबकि न्यूजीलैंड को केवल एक बार हार का सामना करना पड़ा है. न्यूजीलैंड को ग्रुप स्टेज में हराने वाला भारत ही है. 2023 वनडे विश्व कप फाइनल और 2024 टी20 विश्व कप फाइनल के बाद यह भारत का लगातार तीसरा आईसीसी टूर्नामेंट फाइनल है. भारतीय टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है, जबकि न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी काफी मजबूत है. इस टीम ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 350 से अधिक का स्कोर किया है. हालांकि दुबई की पिच अलग होगी और यह रन बनाना एक बड़ी चुनौती होगी. भारत के तीन स्पिनर बड़ी ताकत के रूप में उभरे हैं और वे न्यूजीलैंड को भी परेशान करेंगे।




