Google Analytics —— Meta Pixel

होली के बाद आज से फिर शुरु होगा विस की कार्यवाही, 21 को बजट सत्र का होगा समापन

Chhattisgarh Budget Session : विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित मंत्री व विधायकों ने अपने – अपने विधानसभा क्षेत्रों में जमकर होली खेली।

यह भी पढ़े :- पाकिस्तान के साथ शांति के हर नेक प्रयास का जवाब शत्रुता और विश्वासघात से मिला: प्रधानमंत्री मोदी

छत्तीसगढ़ विधानसभा के जारी बजट सत्र के अंतिम सप्ताह की बैठकें आज से शुरू हो रही हैं जहां पांच दिन की बैठकों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित चार मंत्रियों के विभागों के बजट समेत 9 विधेयकों के साथ 2 विनियोग विधेयक पारित किए जाएंगे। बजट सत्र का 21 मार्च को समापन होगा और 24 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़े :- Rashifal 17 March 2025: आज सोमवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

वित्तीय कार्य में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही 9 विधेयक पारित करने हैं। अंत में तृतीय अनुपूरक बजट और वार्षिक बजट के लिए विनियोग विधेयक पारित होगा। वार्षिक बजट के लिए विनियोग विधेयक 19 मार्च को पेश किया जाएगा।

आज प्रश्नकाल में जहां डिप्टी सीएम अरुण साव, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन अपने विभाग से जुड़े प्रश्नों का जवाब देंगे। तो वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, खाद्यमंत्री दयालदास बघेल पत्रों को पटल पर रखेंगे। (Chhattisgarh Budget Session)

ध्यानाकर्षण में आज मुद्दा गरमा सकता है। एनजीओ द्वारा विदेशों से प्राप्त आर्थिक सहायता का धर्मांतरण के लिए उपयोग किए जाने बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर गृहमंत्री का ध्यान आकृष्ट करेंगे। वहीं कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव चंद्रपुर में किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे। (Chhattisgarh Budget Session)

Back to top button
error: Content is protected !!