Google Analytics —— Meta Pixel

Gold Rate Today: एक झटके में 1,300 रुपये महंगा हुआ सोना, चांदी भी नए रेकॉर्ड स्तर पर, जानें आज क्या है भाव

Gold Rate Today: शादी सीजन शुरू होने से पहले सोने-चांदी के रेट में गजब की तेजी देखी जा रही है। सोने और चांदी के दाम आज सोमवार, 17 मार्च को नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। अमेरिकी शुल्क को लेकर अनिश्चितता, ट्रेड टेंशन और फेडरल रिजर्व द्वारा मौद्रिक नीति में ढील की बढ़ती उम्मीदों के बीच वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के चलते सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज हुआ।

यह भी पढ़े :- इस देश में बवंडर ने मचाई भारी तबाही, 8 राज्यों में 34 लोगों की मौत, 10 करोड़ से ज्यादा प्रभावित

सोने की कीमत (Gold Rate Today) 1,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के उछाल के साथ नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। वहीं, आज चांदी की कीमतें भी 1,300 रुपये बढ़कर 1,02,500 रुपये प्रति किलोग्राम के नए हाई पर पहुंच गईं। गुरुवार को चांदी 1,01,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

लगातार चौथे दिन महंगा हुआ गोल्ड

इंडियन इंटरनेशनल बुलियन एसोसिएशन के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना लगातार चौथे दिन मजबूत हुआ। आज इसकी कीमत 1,300 रुपये के उछाल के साथ 90,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्चस्तर पर पहुंच गई। गुरुवार को यह 89,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,300 रुपये उछलकर 90,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर जा पहुंचा। गुरुवार को यह 89,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इस साल कितनी बढ़ी है कीमत

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक के अनुसार, कई कारकों ने कीमती धातुओं की रिकॉर्ड-तोड़ तेजी में योगदान दिया है, जिनमें केंद्रीय बैंकों द्वारा खरीद और वैश्विक आर्थिक अस्थिरता शामिल है। गांधी ने कहा कि इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार और आर्थिक नीतियों के कारण सुरक्षित पनाहगाह समझी जाने वाली परिसंपत्तियों की मांग बढ़ी है। इस साल अबतक, सोने की कीमतें एक जनवरी को 79,390 रुपये प्रति 10 ग्राम से 11,360 रुपये या 14.31 प्रतिशत बढ़कर 90,750 रुपये हो गई है। (Gold Rate Today)

Back to top button
error: Content is protected !!