PM मोदी ने बिलासपुर में 15,800 करोड़ की सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर परियोजना का किया शुभारंभ
Prime Minister Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल बिलासपुर आगमन के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीजीसीएल) की 15,800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली पहली सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर परियोजना (2X660एमडब्ल्यू) का कार्य का शुभारंभ किया।
यह भी पढ़े :- ईरान ने ट्रंप की चेतावनी के जवाब में मिसाइल तैनाती शुरू की, ट्रंप ने कहा- ऐसी बमबारी होगी, जो उन्होंने देखी नहीं!
यह परियोजना छत्तीसगढ़ के ऊर्जा क्षेत्र की बड़ी आवश्यकताओं की पूर्ति करेगा । यह परियोजना छत्तीसगढ़ को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बढ़ा कदम है ।
यह भी पढ़े :- ‘पक्का मकान बन गया है?’ PM मोदी के सवाल पर मुस्कराए दल्लु राम, कहा -“हां, बन गया है”
उल्लेखनीय है कि इस परियोजना के लिए निदेशक मंडल के अनुमोदन के उपरांत 12 फरवरी 2024 को विस्तृत निविदा जारी की गई थी । परियोजना के लिए पर्यावरणीय अनुमति 26 मार्च 2025 को मिली और निदेशक मंडल की अनुमति के पश्चात सार्वजनिक क्षेत्र की ईकाई भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड को 27 मार्च को इसका कार्यादेश जारी किया गया । (Prime Minister Narendra Modi)
छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार ने 30 मार्च को बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से इस महत्वपूर्ण परियोजना का कार्य का शुभारंभ कराया गया।



