US-China Tariff War : ट्रेड वॉर में नया मोड़: जिनपिंग ने अमेरिका पर लगाया 125% शुल्क
US- China Tariff War : अमेरिका और चीन के बीच चल रहा ट्रेड वॉर (US- China Tariff War) और गहरा गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीनी सामानों पर 145% तक टैरिफ बढ़ाने के जवाब में, चीन ने भी पलटवार करते हुए अमेरिकी उत्पादों पर 125% शुल्क लगाने की घोषणा की है। यह नया टैरिफ आज 11 अप्रैल, 2025 से लागू हो गया है। चीन के इस कदम से दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव और बढ़ गया है, जिसका असर वैश्विक बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़े :- नवा रायपुर में ई-ऑटो सेवा शुरू: लखपति दीदी योजना के तहत 40 महिलाओं को मिला रोजगार
चीन ने कहा है कि अमेरिका का टैरिफ वृद्धि का फैसला अंतरराष्ट्रीय व्यापार नियमों का उल्लंघन है और वह अपने हितों की रक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई को मजबूर है। इस टैरिफ युद्ध से दोनों देशों के उपभोक्ताओं को बढ़ी हुई कीमतों का सामना करना पड़ सकता है, साथ ही वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पर भी दबाव बढ़ेगा। स्थिति को देखते हुए दोनों पक्षों में बातचीत की संभावना कम दिख रही है, जिससे यह व्यापार युद्ध और तेज होने की आशंका है।
खबर से गिरे अमेरिकी और चाइनीज फ्यूचर इंडेक्स
चीन के इस ऐलान के बाद अमेरिकी एसएंडपी 500 फ्यूचर इंडेक्स में और गिरावट आई, और हैंग सेंग चाइना एंटरप्राइजेज इंडेक्स पर फ्यूचर्स में बढ़त कम हुई. वहीं, इन सबके चलते डॉलर में भी गिरावट जारी रही।
टैरिफ का इस्तेमाल धमकाने के लिए
चीन के जवाबी कदम के बाद बीजिंग स्थित वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वाशिंगटन द्वारा बार-बार अत्यधिक उच्च टैरिफ का इस्तेमाल करना एक संख्या खेल से ज़्यादा कुछ नहीं रह गया है. यह दर्शाता है कि राष्ट्रपति ट्रंप टैरिफ का इस्तेमाल धमकाने और दबाव बनाने के लिए कर रहे हैं. चीनी मंत्रालय ने कहा कि “टैरिफ को लेकर यह सिलसिला एक मज़ाक बन गया है। (US- China Tariff War)



