Google Analytics —— Meta Pixel

गरीबों से होने वाली लूट वक्फ कानून के बाद होगी बंद : प्रधानमंत्री मोदी

PM Modi on Waqf Law : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिसार में महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पहली उड़ान को दिखाई हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया। वहीं हिसार मेंहवाई अड्डे के उद्घाटन और अन्य विकास परियोजनाओं के शुभारंभ को लेकर लोग उत्साहित हैं। इस दौरान लोगों ने मीडिया के साथ बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की। उन्होंने हिसार हवाई अड्डे को हरियाणा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए इसे क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर बताया।

यह भी पढ़े :- Balodabazar : वीरनारायणपुर में विहिप-बजरंग दल की सदस्यता ली ग्रामीणों ने, अवैध शराब बिक्री के खिलाफ जताया विरोध

हिसार एयरपोर्ट का नया टर्मिनल – प्रधानमंत्री ने हिसार एयरपोर्ट के नए टर्मिनल की आधारशिला रखी। इससे हिसार में हवाई यात्रा की सुविधाएं और बढ़ेंगी।

हिसार से अयोध्या के लिए हवाई उड़ान – पीएम मोदी ने हिसार से अयोध्या के लिए पहली हवाई उड़ान को हरी झंडी दी। यह कदम हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा।

यमुनानगर में 800 मेगावाट थर्मल पावर प्लांट – यमुनानगर में दीनबंधु छोटू राम थर्मल पावर प्लांट की 800 मेगावाट की आधुनिक थर्मल इकाई की आधारशिला रखी गई, जो राज्य के ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देगा।

यमुनानगर में संपीड़ित बायोगैस संयंत्र – एक और महत्वपूर्ण कदम के तहत यमुनानगर में संपीड़ित बायोगैस प्लांट की आधारशिला रखी गई, जो पर्यावरण के संरक्षण और हरियाणा में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में योगदान देगा।

रेवाड़ी बाईपास परियोजना का उद्घाटन – भारतमाला परियोजना के तहत रेवाड़ी बाईपास का उद्घाटन किया गया, जो राज्य में परिवहन नेटवर्क को सशक्त करेगा।

कांग्रेस वोट बैंक का वायरस फैला रही है – प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के हिसार में एक रैली को संबोधित किया। नरेंद्र मोदी हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन करने पहुंचे हैं जहां उन्होंने कांग्रेकिया स पार्टी पर भी निशाना साधा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस वोट बैंक का वायरस फैला रही है।

वक्फ कानून पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी की देन है जिसे मुसलमान का नुकसान हुआ था। वक्त कानून के नाम पर गरीबों से लूट की गई जो अब नए कानून के जरिए बंद हो जाएगी। (PM Modi on Waqf Law)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा है कि कांग्रेस की नीतियों के कारण ही एससी और एसटी समुदाय पर सबसे अधिक नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। (PM Modi on Waqf Law)

Back to top button
error: Content is protected !!