Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस का प्रदर्शन खुद को जिंदा रखने का उपक्रम: पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर

Ajay Chandrakar on Congress: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर पूर्व मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जिंदा रखना और जिंदा देखना है, जिसके लिए यह सब उपक्रम है। मेरी सहानुभूति कांग्रेस के कोशिशों के साथ है। वे विपक्ष की भूमिका निभाते रहे। इससे वे लोकतंत्र में हिस्सेदार बने रहेंगे और छत्तीसगढ़ में विपक्ष की भूमिका निभाते रहेंगे। उन्होंने कहा कांग्रेस में कोई बड़े नेता हैं ही नहीं। पूरे प्रदेश और देश में कोई नेता नहीं है और सिर्फ कांग्रेस के ही साथ नहीं, जितनी भी परिवारवादी पार्टियां हैं, उन सबके साथ परिवार के मुखिया लोग नेता हैं। वो कोई जननेता थोड़े ही हैं। जनता की स्वीकृति प्राप्त होती है तो क्षेत्रीय नेता अपने दम पर बीच में कभी-कभी एकाध बार जीतकर आ जाते हैं। निरंतरता में कोई नहीं है।

यह भी पढ़ें:- 10 में से 8 मामलों में अपराधी कांग्रेस से जुड़े होते हैं: बीजेपी महामंत्री संजय श्रीवास्तव

चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस भी परिवारवादी पार्टी है। इसलिए कांग्रेस पार्टी में भी कोई नेता नहीं है। बता दें कि कांग्रेस ने संविधान बचाओ अभियान चलने का ऐलान किया है। इसे लेकर चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस वाले पहले ये बताए कि उन्होंने अपने कार्यकाल में कितने बार संविधान में संशोधन किया? आपातकाल किसने लगाया? मानव अधिकार को सस्पेंड किसने किया? 43 डिग्री में घर से निकल के तो बताए ये?? अचानक अंबेडकर जी के प्रति प्रेम का कारण क्या हैं ? कांग्रेस के दृष्टिकोण में अचानक बदलाव कैसे हो गया ये भी बताना चाहिए। मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रायपुर दौरे के दौरान कहा कि कांग्रेस ने जितना संविधान के साथ मजाक उड़ाया उतना किसी ने नहीं उड़ाया। (Ajay Chandrakar on Congress)

कांग्रेस कहती कुछ और है और करती कुछ और है: विजयवर्गीय

उन्होंने कहा कि संविधान की धज्जियां हमेशा कांग्रेस ने उड़ाई है। कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर पूरे देश को जेल बना दिया था। संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ विदेश में बयानबाजी कर रहे हैं। क्या इससे देश का सम्मान बढ़ेगा। संविधान के आधार पर कांग्रेस को चलना भी चाहिए। संविधान के आधार पर कांग्रेस चलती तो इतनी दुर्दशा नहीं होती। कांग्रेस बहुत सिमट के रह गई है। कांग्रेस कहती कुछ और है और करती कुछ और है। वहीं छत्तीसगढ़ में भाजपा जन जागरण अभियान चलाएगी। इसे लेकर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि वक्फ बोर्ड संशोधन माने नवाचार। जब भी इस देश में कोई नवाचार होता हैं या कुछ भी करो तो भेड़िया आया भेड़िया चिल्लाने लगते हैं। इसके आगे का नारा मालूम ही नहीं हैं। कांग्रेस का एजेंडा राहुल गांधी को PM बनाना हैं। नरेंद्र मोदी का एजेंडा विकसित भारत हैं। दोनों में बेसिक डिफरेंस हैं। इसीलिए कांग्रेस को सफलता नहीं मिल रही है। (Ajay Chandrakar on Congress)

Back to top button
error: Content is protected !!