पीएम मोदी की दहाड़ : सुन लो पाकिस्तान, भारत हर आतंकवादी की पहचान करेगा, उसे खोजेगा और सजा देगा

Prime Minister Modi said on Pahalgam terrorist attack.: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है. पीएम मोदी ने बिहार के मधुबनी में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश के दुश्मनों ने भारत की आस्था पर हमला करने का दुस्साहस किया है. मैं बहुत स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि जिन्होंने यह हमला किया है, उन आतंकियों को और इस हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी.
कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में हुआ अंतिम संस्कार, पत्नी हुई बेहोश, CM साय, रमन सिंह रहे मौजूद
भारत हर आतंकी को सजा देगा- PM Modi
उन्होंने मंच से ऐलान किया, ”आज बिहार की धरती से मैं पूरी दुनिया से कहता हूं, भारत हर आतंकवादी और उसके सरगना की पहचान करेगा, उसे खोजेगा और उसे सजा देगा. हम उन्हें धरती के कोने-कोने तक खदेड़ेंगे. आतंकवाद से भारत की आत्मा कभी नहीं टूटेगी. आतंकवाद को सजा मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा. पूरा देश इस संकल्प पर अडिग है. मानवता में विश्वास रखने वाला हर व्यक्ति हमारे साथ है. मैं विभिन्न देशों के लोगों और नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं, जो इस मुश्किल समय में हमारे साथ खड़े हैं. (Pahalgam Terrorist Attack)
पीएम मोदी ने अंग्रेजी में क्या कहा ?
पीएम मोदी ने भाषण के अंत में आतंक के खिलाफ पूरी दुनिया को संदेश देते हुए कहा “Today from the soil of Bihar, I say to the whole world, India will identify, track, and punish every terrorist and their backers. We will pursue them to the ends of the earth. The spirit of India will never be broken by terrorism. Terrorism will not go unpunished. Every effort will be made to ensure that justice is served. The entire nation stands firm in this resolve. Everyone who believes in humanity is with us. I thank the people of various countries and the leaders who have stood with us in these times.”
(आज बिहार की धरती से मैं पूरी दुनिया से कहता हूं, भारत हर आतंकवादी और उसके समर्थकों की पहचान करेगा, उन्हें खोजेगा और उन्हें सजा देगा। हम धरती के आखिरी छोर तक उन्हें खदेड़ेंगे। आतंकवाद से भारत की आत्मा कभी नहीं टूटेगी। आतंकवाद को हर हाल में सजा मिलेगी। न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। पूरा देश इस संकल्प के साथ खड़ा है। मानवता में विश्वास रखने वाला हर व्यक्ति हमारे साथ है। मैं विभिन्न देशों के लोगों और नेताओं को धन्यवाद देता हूं, जो इस कठिन समय में हमारे साथ खड़े हैं।) (Pahalgam Terrorist Attack)
पीएम मोदी ने कहा कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने मासूम देशवासियों को जिस बेरहमी से मारा है, उससे पूरा देश व्यथित है, कोटि-कोटि देशवासी दुखी हैं. सभी पीड़ित परिवारों के दुख में पूरा देश उनके साथ खड़ा है. जिन परिवारजनों का अभी इलाज चल रहा है, वे जल्द स्वस्थ हों, इसके लिए भी सरकार हर प्रयास कर रही है. इस आतंकी हमले में किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने अपना भाई और किसी ने अपना जीवनसाथी खोया है. उनमें से कोई बांग्ला बोलता था, कोई कन्नड़ बोलता था, कोई मराठी था, कोई ओडिशा का था, कोई गुजराती था, कोई बिहार का लाल था. आज उन सभी की मृत्यु पर कारगिल से कन्याकुमारी तक हमारा दुख एक जैसा है, हमारा आक्रोश एक जैसा है.



