Google Analytics —— Meta Pixel

जारा उपार्जन केंद्र से 8 लाख 48 हजार रुपए से ज्यादा कीमत के धान गायब, केंद्र प्रभारी समेत तीन के खिलाफ FIR दर्ज

Zara Procurement Center: बलौदाबाजार जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान के उपार्जन में गड़बड़ी के मामले में जिला प्रशासन की ओर से तहसील पलारी अंतर्गत प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति उपार्जन केंद्र जारा के प्रभारी, समिति प्रभारी और कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। सहकारिता विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा की गई जांच में पाया गया कि उपार्जन केंद्र जारा में कुल 54 हजार 905 क्विंटल 60 किलो धान की खरीदी की गई थी, जिसके विरुद्ध 54 हजार 536 क्विंटल 82 किलो धान का उठाव किया गया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि 368.78 क्विंटल धान, जिसकी बाजार कीमत करीब 8 लाख 48 हजार 194 रुपए है, केंद्र में भौतिक रूप से अनुपलब्ध पाया गया।

यह भी पढ़ें:- आने वाले 10 सालों की जरूरत के हिसाब से पानी की व्यवस्था पर हो काम: CM विष्णुदेव साय

इस गड़बड़ी के कारण शासन और समिति को आर्थिक नुकसान पहुंचा है। जिला प्रशासन ने इस मामले में उपार्जन केंद्र प्रभारी परदेशी राम साहू, समिति प्रभारी पंच राम ध्रुव और कम्प्यूटर ऑपरेटर दीपक साहू के खिलाफ थाना पलारी में FIR दर्ज कराई है। इस गड़बड़ी को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से दूसरे उपार्जन केंद्रों की भी जांच कराई जा रही है। इससे पहले 23 मार्च 2025 को सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर धर्मेश कुमार के आदेश पर जांच समिति ने धान उपार्जन केन्द्र कोसीर का जांच किया। जांच समिति में प्रकाश पटेल नायब तहसीलदार सारंगढ़, विद्यानंद पटेल खाद्य सारंगढ़, धनेन्द्र पटेल सुपरवाइजर अपेक्स बैंक सारंगढ़, बबली राय वरि.सहा.जिविअ सारंगढ़ शामिल थे। (Zara Procurement Center)

94 लाख 33 हजार धान की गड़बड़ी

धान खरीदी केन्द्र कोसीर में जांच के दौरान 3043.22 क्विंटल धान की कमी, जिसका मूल्य रुपए 94 लाख 33 हजार 982 कमी होना पाया गया है जिसमें कोसीर धान उपार्जन केन्द्र के प्रभारी प्रबंधक सह ऑपरेटर राहूल टंडन पिता विश्राम टंडन फड प्रभारी सह बरदाना प्रभारी दिला राम टंडन पिता सुखराम टंडन, प्राधिकृत अधिकारी (अध्यक्ष) सुखराम अंनत पिता शंकर अंनत, धान आवक प्रभारी श्याम कुमार जांगडे पिता प्रेम लाल जांगडे के द्वारा शासन की संपत्ति की चोरी का भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 316(5), 3(5) का कोसीर थाना में अपराध पंजीबद्ध किया गया है और इस धन राशि को भू-राजस्व की भांति व्यक्तिगत रूप से वसूली किए जाने की अनुशंसा किया गया। बता दें कि छत्तीसगढ़ में न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत इस खरीफ सीजन में रिकॉर्ड 149.25 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। धान की यह खरीदी राज्य बनने के बाद का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। (Zara Procurement Center)

Back to top button
error: Content is protected !!