Google Analytics —— Meta Pixel

Pahalgam Terrorist Attack : भारत की पाकिस्तान पर सख्त कार्रवाई, कारोबार को पूरी तरह से किया बंद

Pahalgam Terrorist Attack : पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान पर कड़ा चोट किया है. भारत ने अब पाकिस्तान से आने और वहां जाने वाली चीजों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है. इसका सीधा सा मतलब ये हुआ कि अब कोई भी चीज किसी भी तरह से पाकिस्तान से भारत नहीं आएगी और ना ही भारत से कोई चीज पाकिस्तान भेजी जाएगी. सरकार के इस फैसले की जानकारी देते हुए वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि अब पाकिस्तान से पूरी तरह से आयात-निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

यह भी पढ़े :- कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा, छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल ने PM मोदी से किए सवाल

आपको बता दें कि कि पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) को लेकर भारत पहले डायरेक्ट ट्रेड को बंद किया था. लेकिन अब सरकार ने सभी तरह के इनडायरेक्ट ट्रेड को भी बंद करने का फैसला किया है. भारत सरकार का यह फैसला पाकिस्तान के लिए एक बड़े झटके की तरह है. वाणिज्य मंत्रालय अब उन उत्पादों की सूची भी तैयार कर रहा है जिसे अब भारत से आयात-निर्यात नहीं किया जाएगा.

वाणिज्य मंत्रालय ने इस आदेश को लेकर एक नोटिफिकेश भी जारी किया है. इस नोटिफिकेशन के अनुसार भारत ने पाकिस्तान से सभी वस्तुओं के डायरेक्ट और इनडायरेक्ट आयात-निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. भारत ने पहलगाम हमले के बाद वाघा-अटारी क्रॉसिंग को पहले ही बंद कर दिया था. ये वही एकमात्र रास्ता था जिससे दोनों देशों के बीच कारोबार होता था.

भारत से क्‍या-क्‍या चीजें जाती थीं पाकिस्‍तान?

दोनों देशों के बीच व्‍यापार प्रतिबंध होने से पहले भारत मुख्य रूप से कपास, केमिकल, फूड प्रोडक्‍ट्स, दवाइयां और मसाले निर्यात करता था. इसके अलावा, चाय, कॉफी, रंग, प्याज, टमाटर, लोहा, इस्पात, चीनी, नमक और ऑटो पार्ट्स जैसी चीजें भी तीसरे देशों के माध्‍यम से भेजता था.

पाकिस्तान से भारत क्‍या आता था?

पहले सीमेंट, जिप्सम, फल, तांबा, और नमक जैसे उत्पाद आयात होते थे, लेकिन 2019 के बाद आयात लगभग शून्य हो गया. 2024 में पाकिस्तान से भारत का आयात मात्र 48 लाख डॉलर रहा. यह सिर्फ जरूरी चीजें जैसे सेंधा नमक और मुल्‍तानी मिट्टी ही मंगाता था. अब यह भी पूरी तरह से बंद हो जाएगा.

भारत-पाकिस्‍तान के बीच डायरेक्‍ट ट्रेड

पुलवामा अटैक से पहले 2008-2018 के बीच जम्मू-कश्मीर में LoC के पार लगभग 7,500 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ था, जिससे 1.7 लाख दिनों और 66.4 करोड़ रुपये का रेवेन्‍यू जनरेट हुए. हालांकि, 2019 में भारत ने इस मार्ग को भी बंद कर दिया, क्योंकि खुफिया रिपोर्टों में अवैध हथियार, जाली नोट और नशीले चीजों की तस्करी की आशंका जताई गई थी. 

2024 में दोनों देशों के बीच, इनडायरेक्‍ट ट्रेड 1.21 अरब डॉलर (लगभग 10,000 करोड़ रुपये) से अधिक रहा, जो 2018 के 2.35 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर से कम है. भारत का एक्‍सपोर्ट ज्‍यादा रहा है, जबकि पाकिस्तान से आयात ना के बराबर है. (
Pahalgam Terrorist Attack )

Back to top button
error: Content is protected !!