Google Analytics —— Meta Pixel

Pahalgam Terror Attack Latest Update : आतंकवाद को कुचलने के लिए भारत का दृढ़ संकल्प: प्रधानमंत्री मोदी

Pahalgam Terror Attack Latest Update : पहलगाम में आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर पाकिस्तान को कड़ा मैसेज दिया है. उन्होंने कहा कि हम आतंकवादियों और उनका समर्थन करने वालों के खिलाफ़ दृढ़ और निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है और हम आतंक का समर्थन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाएंगे।

यह भी पढ़े :- Pahalgam Terrorist Attack : भारत की पाकिस्तान पर सख्त कार्रवाई, कारोबार को पूरी तरह से किया बंद

पीएम मोदी ने आज शनिवार को अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ लौरेंको के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फेंस में ये बातें कही. लौरेंको भारत दौरे पर आए हुए हैं. उनकी ये यात्रा 4 दिन की है. पीएम मोदी ने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा, हम एकमत हैं कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है. इसी के साथ पीएम ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति राष्ट्रपति लोरेंसू और अंगोला की संवेदनाओं के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया।

आतंकियों के पनाहगारों को कड़ी चेतावनी
आतंकियों के मददगारों को कड़ी चेतावनी देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हम आतंकवादियों और उनके मददगारों के खिलाफ कठोर और निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में समर्थन देने के लिए हम अंगोला का धन्यवाद करते हैं।

पीएम मोदी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति राष्ट्रपति लोरेंसू और अंगोला की संवेदनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया। (Pahalgam Terror Attack Latest Update)

अंगोला को मदद करने का ऐलान करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी है कि अंगोला की सेनाओं के आधुनिकीकरण के लिए 200 मिलियन डॉलर की डिफेन्स क्रेडिट लाइन को स्वीकृति दी गई है. रक्षा प्लेटफॉर्म्स के repair और overhaul और सप्लाई पर भी बात हुई है.अंगोला की सशस्त्र सेनाओं की ट्रेनिंग में सहयोग करने में हमें खुशी होगी। (Pahalgam Terror Attack Latest Update)

Back to top button
error: Content is protected !!