Google Analytics —— Meta Pixel

Korba News : बांकी पालिका में तालाबंदी के दौरान कांग्रेस और पुलिस के बीच झड़प, 5 पर एफआईआर

Korba News: Clash between Congress and police during lockdown in Banki Palika, FIR against 5.

Korba News : कोरबा जिले के नवगठित नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा में स्वीकृत निर्माण कार्यों को जल्द शुरू करने और पार्षदों को सूचना देने समेत अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने  का प्रयास किया। इस दौरान आंदोलनकारियों का पुलिस के साथ झूमाझटकी और सीएमओ के साथ विवाद हुआ। समझाइश के बाद 15 दिनों में मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया गया।

पालिका परिषद पर मनमानी का आरोप

कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास ने आरोप लगाया कि पालिका परिषद द्वारा कार्यों में मनमानी की जा रही है और विपक्ष के पार्षदों को विकास कार्यों की जानकारी नहीं दी जा रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ भाजपाई पालिका दफ्तर में बैठकर टाइम पास करते रहते हैं जिससे विभाग के कार्य प्रभावित होते हैं। ( Korba News )

यह भी पढ़ें :  CG news : बाल संप्रेषण गृह से 6 बाल अपचारी फरार, मिर्ची पाउडर से हमला कर रची साजिश

समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

आंदोलन में पार्षद तेजप्रताप सिंह, राकेश अग्रवाल, नवीन कुकरेजा समेत कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 15 दिन के भीतर यदि मांगों पर समाधान नहीं हुआ तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।

शासकीय कार्य में बाधा, पांच लोगों पर एफआईआर

नगरपालिका परिषद बांकीमोंगरा कार्यालय में तालाबंदी आंदोलन के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर अभद्रता किए जाने का आरोप लगा है। इस मामले में नगर पालिका में पदस्थ महिला अधिकारी पुष्पलता टोप्पो ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और धमकी देने की घटना को लेकर पांच व्यक्तियों के खिलाफ बांकीमोंगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मुधूलाल बघेल, विनोद यादव, प्रेमलाल सिंह, एक अन्य पुरुष व गुड्डी बाई पर आरोप लगाया गया है। ( Korba News )

इस दौरान पार्षद तेजप्रताप सिंह, राकेश अग्रवाल, नवीन कुकरेजा, राजकुमार मिश्रा, नवल किशोर पंडित, संदीप डहरिया, पवन गुप्ता, बंशी कुमार, तालिका लालू साहू, राजकुमार मिश्रा, इंद्रजीत बींझवार,मंदीप शर्मा,शब्बीर ख़ान, जुनैद मेमन, इस्माइल,प्रमोद करके,आदिल ख़ान,बबलू मारवा,धनंजय राठौर, नानू कर्ष, मनोज साहू, संदीप कुमार, डब्ल्यू साहू, आयुष यादव, अंशकुमार,लक्ष्मी पटेल,लखन पात्रे,सागर कुमार, संदीप यादव, छोटू, गोलू,ननका समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!