New Raipur car accident : नवा रायपुर में भीषण सड़क हादसा, कार पोल से टकराई, इंजन 30 फीट दूर गिरा

New Raipur car accident : नवा रायपुर और रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहला हादसा नवा रायपुर के सेक्टर-17 में देर रात करीब 2 बजे हुआ। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का इंजन उखड़कर करीब 30 फीट दूर जा गिरा। टक्कर के बाद कार में आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर राख हो गई।
इस हादसे में गौतम सतवानी नामक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी प्रियांशु और अविराज गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंदिर हसौद पुलिस मामले की जांच कर रही है। (New Raipur car accident)
यह भी पढ़ें : CG news : बाल संप्रेषण गृह से 6 बाल अपचारी फरार, मिर्ची पाउडर से हमला कर रची साजिश
देवरी बायपास के पास रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर दूसरा हादसा
दूसरा हादसा धरसींवा थाना क्षेत्र के देवरी बायपास के पास रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर हुआ। मोहदा गांव निवासी संतोष मोहरे को सूचना मिली कि उसका छोटा भाई कमलेश मोहरे और रामप्रसाद ध्रुव एक्सीडेंट का शिकार हो गए हैं। मौके पर पहुंचने पर संतोष ने देखा कि वहां एक बस खड़ी थी और आसपास भीड़ लगी थी। पास ही क्षतिग्रस्त बाइक भी पड़ी थी।(New Raipur car accident)
सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और बस को जब्त कर लिया है। हालांकि बस चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।(New Raipur car accident)



