Google Analytics —— Meta Pixel

Mega Sky Watching : कोरिया में 500 से अधिक बच्चों ने देखा ब्रह्मांड, विज्ञान की जगी नई चेतना

Mega Sky Watching : कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर स्थित शासकीय आदर्श रामानुज हायर सेकेंडरी स्कूल के मिनी स्टेडियम में 10 मई की शाम विज्ञान से जुड़े एक अद्भुत आयोजन का साक्षी बना, जहाँ ‘मेगा स्काई वॉचिंग कार्यक्रम’ के तहत 500 से अधिक विद्यार्थियों ने विज्ञान और खगोलशास्त्र को नज़दीक से देखा, समझा और जिया।

जिला प्रशासन, जूनियर रेड क्रॉस सोसाइटी और ब्रेकथ्रू साइंस सोसायटी कोरिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और तार्किक सोच विकसित करना रहा। टेलीस्कोप के माध्यम से विद्यार्थियों ने चंद्रमा, मंगल और बृहस्पति ग्रह का प्रत्यक्ष अवलोकन किया, जो उनके लिए एक रोमांचकारी अनुभव रहा। साथ ही एलईडी स्क्रीन के माध्यम से ब्रह्मांडीय घटनाओं का प्रदर्शन भी बेहद ज्ञानवर्धक और रोचक रहा। (Mega Sky Watching)

यह भी पढ़ें :  New Raipur car accident : नवा रायपुर में भीषण सड़क हादसा, कार पोल से टकराई, इंजन 30 फीट दूर गिरा

वैज्ञानिक सोच को पल्लवित करते हैं ऐसे आयोजन : कलेक्टर

मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “ऐसे आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक सोच को पल्लवित करते हैं।” उनके साथ पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुर्रे और जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना रजवाड़े भी उपस्थित रहीं। (Mega Sky Watching)

उपकरणों की दी गई व्यावहारिक जानकारी 

कार्यक्रम में वैज्ञानिक प्रतिनिधियों— पतित पावन कुइला, विजय कुमार, पूजा शर्मा और कमल डडसेना ने खगोलशास्त्र से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया। वहीं टेलीस्कोप विशेषज्ञ जीवन साहू और नीरज कुमार ने उपकरणों की व्यावहारिक जानकारी दी। (Mega Sky Watching)

विज्ञान के प्रति गहरी रुचि और ऊर्जा का संचार

जिले के विभिन्न शासकीय व अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थी, शिक्षकगण, अभिभावक और संस्था प्रमुख इस कार्यक्रम में शामिल हुए। यह आयोजन न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि बच्चों में विज्ञान के प्रति गहरी रुचि और ऊर्जा का संचार भी किया। कार्यक्रम का मूलमंत्र“मानवता के लिए विज्ञान, समाज के लिए विज्ञान, सोच में विज्ञान” बच्चों ने केवल सुना नहीं, बल्कि उसे आत्मसात भी किया। (Mega Sky Watching)

Back to top button
error: Content is protected !!