Google Analytics —— Meta Pixel

International Nursing Day : 36 हजार बच्चों को जीवनदान देने वाले सत्य साईं हॉस्पिटल की सेवाओं को उप मुख्यमंत्री ने सराहा

International Nursing Day : नवा रायपुर स्थित सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल ने अब तक 36 हजार से अधिक बच्चों की हार्ट सर्जरी कर उन्हें नया जीवन दिया है। अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अस्पताल की इस निःस्वार्थ सेवा को पुण्य का कार्य बताया और उत्कृष्ट नर्सिंग स्टाफ को सम्मानित किया।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि किसी को जीवनदान देना सबसे बड़ा पुण्य है और सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल यह पुण्य लगातार कर रहा है। अस्पताल द्वारा अब तक 36 हजार से अधिक बच्चों की निःशुल्क हार्ट सर्जरी कर उन्हें नया जीवन दिया गया है। अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री हॉस्पिटल में आयोजित समारोह में शामिल हुए और नर्सिंग स्टाफ को सम्मानित किया। (International Nursing Day)

प्रेम और सेवा का संदेश साकार कर रहा हास्पिटल

उन्होंने कहा कि सत्य साईं बाबा ने प्रेम और सेवा का संदेश दिया था, जिसे यह हॉस्पिटल साकार कर रहा है। यहां न केवल भारत, बल्कि 15 अन्य देशों के मरीजों का भी निःशुल्क इलाज किया गया है। अब तक एक हजार से ज्यादा विदेशी बच्चों की भी सफल हार्ट सर्जरी हुई है। तीन लाख से अधिक बच्चों की निःशुल्क जांच की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें :- Rashifal 13 May 2025: आज मंगलवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

चेहरों की मुस्कान ही इस अस्पताल की सच्ची पहचान : साव

कार्यक्रम में श्री साव ने इलाज करा चुके बच्चों और उनके माता-पिता से मुलाकात की, उन्हें फल और मिठाई भेंट की। उन्होंने मंच से साझा किए गए अनुभवों को सुनते हुए कहा कि इन चेहरों की मुस्कान ही इस अस्पताल की सच्ची पहचान है। उन्होंने रायपुर को इस संस्थान के माध्यम से मिली अलग पहचान के लिए भी सराहना की। (International Nursing Day)

एक और सेवा केंद्र शुरू किया जाएगा : चेयरमैन

अस्पताल के चेयरमैन डॉ. श्रीनिवास ने बताया कि जल्द ही काशी में भी एक और सेवा केंद्र शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां निःशुल्क नर्सिंग की शिक्षा भी दी जा रही है ताकि देश को सेवा भाव से ओतप्रोत स्वास्थ्यकर्मी मिलें। कार्यक्रम में डॉ. श्रीनिवास, राधेश्याम बारले, जितेंद्र साहू सहित नर्सिंग स्टाफ व कर्मचारी उपस्थित रहे। (International Nursing Day)

Back to top button
error: Content is protected !!