खरोरा सड़क हादसे को लेकर राष्ट्रपति और PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का भी किया ऐलान

Kharora Road Accident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खरोरा में हुए सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है। इसे लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि रायपुर में एक सड़क दुर्घटना में बच्चों और महिलाओं समेत कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदनाएं व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
यह भी पढ़ें:- पाकिस्तान का कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेगा भारत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि रायपुर में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत से बहुत दुखी हूं, जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे। (Kharora Road Accident)
13 लोगों की मौत, 14 घायल
वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खरोरा क्षेत्र में हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। इस दुखद घटना में 13 लोगों की मौत और 14 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि खरोरा में हुए भीषण सड़क हादसे की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। मैं दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। (Kharora Road Accident)
पांच-पांच लाख मुआवजे का ऐलान
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री साय ने घायलों के समुचित इलाज के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने घोषणा की है कि राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए और घायलों को पचास-पचास हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री साय ने जिला प्रशासन को त्वरित राहत और बचाव कार्यों की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। (Kharora Road Accident)



