Jashpur Development : जशपुर जिले में तीन सड़कों के विस्तार के लिए 185.96 करोड़ की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

Jashpur Development : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पेयजल के साथ अब सड़क सुविधा पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के तीन प्रमुख सड़कों के निर्माण और विस्तार के लिए कुल 185 करोड़ 96 लाख 95 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है, जिससे जिले में विकास की गति को और मजबूती मिलेगी।
यह भी पढ़ें :- Bangladeshi Woman Arrested: भिलाई में अंजली बनकर रह रही बांग्लादेश की पन्ना बीबी गिरफ्तार, पासपोर्ट-वीजा भी नहीं, एसटीएफ ने पकड़ा
पहली परियोजना :- लुडेग-तपकरा-लवाकेरा मार्ग
जिला जशपुर के लुडेग-तपकरा-लवाकेरा मार्ग (एस.एच.-04) की लंबाई 41 किमी है, जिसके चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य के लिए 110.33 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति भारत सरकार, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, नई दिल्ली से प्राप्त हुई है। यह मार्ग जिले के कई गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ता है। (Jashpur Development)
दूसरी परियोजना :- आस्ता–कुसमी मार्ग
आस्ता–कुसमी मार्ग की लंबाई 28 किमी है। इसके निर्माण के लिए 35.86 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। यह सड़क ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए सुविधा बढ़ाने में सहायक होगी।
तीसरी परियोजना :- बागबहार–कोतबा मार्ग
बागबहार–कोतबा मार्ग की लंबाई 13.20 किमी है, जिसके लिए 39.76 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इस मार्ग के निर्माण से जशपुर के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों को बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी। (Jashpur Development)
इन तीनों परियोजनाओं को वर्ष 2024-25 के द्वितीय अनुपूरक बजट में केन्द्रीय सड़क निधि योजना के अंतर्गत शामिल किया गया है। इस बड़ी उपलब्धि से जिले के नागरिकों में उत्साह की लहर है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल और राज्य सरकार के प्रयासों से जशपुर में सड़क सुविधा का निरंतर विस्तार हो रहा है, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आवागमन सरल होगा और समग्र विकास को गति मिलेगी। (Jashpur Development)



