Jashpur Road Accident: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो गंभीर घायल

Jashpur Road Accident: जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार 10 वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब स्कूटी सवार परिवार अस्पताल इलाज के लिए जा रहा था और तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें :- Jashpur Rape Case: विशेष पिछड़ी जनजाति की युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर किया इनकार, आरोपी नीरज गुप्ता गिरफ्तार
रायपुर से रांची की ओर जा रहे वाहन ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंडरीपानी निवासी विनय कुमार अपने बीमार भतीजे सतीश (10) और भाभी जमुना को स्कूटी से लेकर बगीचा अस्पताल जा रहे थे। बगीचा के तहसील चौक के पास रायपुर से रांची की ओर जा रहे एक छोटे पिकअप वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। (Jashpur Road Accident)
उसी समय तहसील चौक से गुजर रहे सर्व धर्म मानव सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष नासिर अली की नजर घायलों पर पड़ी। उन्होंने तत्काल तीनों को बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। बीएमओ डॉ. सुनील लकड़ा और उनकी टीम ने घायलों का तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया। (Jashpur Road Accident)
सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के दौरान मौत
हालांकि सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मासूम सतीश की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, विनय और जमुना की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। हादसे में शामिल पिकअप वाहन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। (Jashpur Road Accident)



