Muler village development : मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर अमल शुरू, मुलेर में उपस्वास्थ्य केंद्र, सीसी रोड और डोम शेड निर्माण को मिली मंजूरी

Muler village development : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अति संवेदनशील और सुदूर ग्राम मुलेर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा की गई घोषणाएं अब धरातल पर उतरने लगी हैं। हाल ही में सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत मुख्यमंत्री साय ने मुलेर का औचक दौरा किया था। इस दौरान आयोजित विकास शिविर में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य, सड़क और सामुदायिक सुविधा से जुड़ी अपनी प्रमुख मांगें सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।

यह भी पढ़ें :- Rashifal 20 May 2025: आज मंगलवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
जनसंवेदनशीलता दिखाते हुए मौके पर मांगों को मंजूरी
मुख्यमंत्री साय ने जन संवेदनशीलता दिखाते हुए मौके पर ही इन मांगों को मंजूरी दी और जिला प्रशासन को प्राथमिकता से कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना, तीन सीसी सड़कों के निर्माण और एक डोम शेड के निर्माण हेतु 21.54 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है। (Muler village development)
गौरतलब है कि ग्राम मुलेर नक्सल प्रभावित और दूरस्थ क्षेत्र में आता है, जहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव रहा है। मुख्यमंत्री साय की इस पहल से न केवल ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांगें पूरी हो रही हैं, बल्कि शासन की जन हितैषी सोच और संवेदनशीलता भी उजागर हो रही है।
अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प दोहराया
ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर खुशी जताई और उनके प्रति आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री साय की इस पहल से न सिर्फ ग्रामीणों का भरोसा शासन पर और मजबूत हुआ है, बल्कि यह प्रशासनिक तंत्र की तत्परता का भी प्रमाण है। (Muler village development)
यह कदम राज्य सरकार की उस नीति को भी दर्शाता है जिसमें अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया है। ( Muler village development )



