Google Analytics —— Meta Pixel

Delhi-Mumbai expressway video: “बिना कपड़ों के कार से उतरे… फिर जो किया वो शर्मनाक है”, वायरल वीडियो में BJP नेता की करतूत उजागर!

Delhi-Mumbai expressway video: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ का वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। यह मामला इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। बताया जा रहा है कि वीडियो एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है।

यह भी पढ़ें :- ChatGPT viral conversation : बिजनेस आइडिया पर चैटजीपीटी ने दी सलाह: “अभी नौकरी मत छोड़ो”

धाकड़ मंदसौर जिले की दलौदा तहसील के ग्राम बनी के निवासी हैं और उनकी पत्नी भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य हैं। वायरल वीडियो 13 मई का बताया जा रहा है। इसमें देखा गया कि एक सफेद कार से धाकड़ और एक महिला सड़क किनारे उतरते हैं, और महिला बिना कपड़ों के नजर आती है। कार की जानकारी परिवहन विभाग के रिकॉर्ड में धाकड़ के नाम से पंजीकृत है।

भानपुरा थाना क्षेत्र की पुलिस ने मामले की पुष्टि की है और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 296, 285, और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। रतलाम रेंज के डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए विवेचना शुरू हो चुकी है। (Delhi-Mumbai expressway video)

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने इस मामले पर कहा, “पार्टी को ऐसे लोगों की जरूरत नहीं है। हम इस मामले की सत्यता की जांच कर रहे हैं। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो उचित कार्रवाई की जाएगी।” इस घटना के बाद भाजपा संगठन ने फिलहाल चुप्पी साध ली है। (Delhi-Mumbai expressway video)

वीडियो की वजह से भाजपा की छवि को धक्का लगा है और आमजन में भी नाराजगी देखी जा रही है। इस घटना ने नेताओं के आचरण और जवाबदेही को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। (Delhi-Mumbai expressway video)

Back to top button
error: Content is protected !!