Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Rural Bank Pamed : माओवाद के गढ़ पामेड़ में ग्रामीण बैंक शाखा, कन्या आश्रम और बस सेवा की सौगात

Chhattisgarh Rural Bank Pamed : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के सुदूरवर्ती पामेड़ क्षेत्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा का वर्चुअल शुभारंभ किया। कभी माओवादी बटालियन नंबर-1 का गढ़ रहा पामेड़ अब विकास, आत्मविश्वास और लोकतंत्र का प्रतीक बन रहा है।

यह भी पढ़ें :- प्रधानमंत्री मोदी ने CM साय का लेख किया शेयर, बस्तर की उग्रवाद से एकीकरण तक की यात्रा का जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब पामेड़ और आसपास के 50 गांवों के लोगों को बैंकिंग सेवाओं के लिए 100 किमी दूर आवापल्ली नहीं जाना पड़ेगा। यहां खाता खोलना, पैसा निकालना और विभिन्न योजनाओं की राशि प्राप्त करना अब सरल हो गया है। विशेष रूप से माताओं-बहनों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। (Chhattisgarh Rural Bank Pamed)

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 1.62 करोड़ की लागत से निर्मित 50-सीटर आदिवासी कन्या आश्रम का भी लोकार्पण किया। उन्होंने आशा जताई कि इससे बस्तर की बेटियां शिक्षा और नेतृत्व में आगे बढ़ेंगी। उन्होंने पामेड़ में पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) की स्थापना की भी जानकारी दी, जिससे क्षेत्र के कुपोषित बच्चों को स्थानीय स्तर पर इलाज मिल सकेगा।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि तालपेरू नदी पर बन रहा धर्मावरम ब्रिज जल्द पूरा होगा, जिससे तेलंगाना के चेरला होकर 200 किमी की दूरी तय करने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी। यह पुल क्षेत्रीय विकास का नया मार्ग बनेगा। इसके साथ ही पामेड़ से बीजापुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई है, जिससे लोग सुबह जाकर शाम को लौट सकेंगे। (Chhattisgarh Rural Bank Pamed)

इस मौके पर ‘सुशासन तिहार’ के तहत समाधान शिविर भी आयोजित हुआ, जिसमें लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। (Chhattisgarh Rural Bank Pamed)

Vishnudev Sai Bank Launch, Bastar Development News, Maoist Area Transformation, Pamed Girls Hostel Opening, NRC Center Pamed, Dhamarvaram Bridge Baster

Back to top button
error: Content is protected !!