अभी तो हमने कुछ किया नहीं और पाकिस्तान के पसीने छूट रहे हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 

PM Modi on Pakistan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर के महात्मा मंदिर में 5,536 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही गुजरात शहरी विकास की 20वीं वर्षगांठ के समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं 2 दिनों से गुजरात में हूं। कल मैं वडोदरा, दाहोद, भुज, अहमदाबाद गया और आज गांधीनगर, मैं जहां-जहां गया ऐसा लग रहा है देश भक्ति का ज्वार है। गर्जना करता सिंदुरिया सागर और लहराता तिरंगा जन मन के हृदय में मातृभूमि के प्रति अपार प्रेम ऐसा नजारा था, ऐसा दृश्य था। ये सिर्फ गुजरात में ही नहीं हिंदुस्तान के कोने-कोने में है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि शरीर कितना ही स्वस्थ क्यों ना हो, लेकिन अगर एक कांटा चुभता है तो पूरा शरीर परेशान रहता है। हमने तय कर लिया है उस कांटे को निकाल कर रहेंगे। 

यह भी पढ़ें:- फिर अपने लॉन्चपैड्स और शिविरों में लौटने लगे आतंकी, हम किसी भी चुनौती के लिए तैयार: BSF 

PM मोदी ने कहा कि हमने तय कर लिया है कि हम आतंकवाद के कांटे को निकालकर रहेंगे, जिसे हम आज तक प्रॉक्सी युद्ध कहते थे, 6 मई के बाद जो दृश्य देखने को मिले, उसके बाद हम अब इसे प्रॉक्सी युद्ध कहने की गलती नहीं कर सकते। कारण यह है कि जब मात्र 22 मिनट के भीतर 9 आतंकवादी ठिकानों की पहचान कर उन्हें नष्ट कर दिया गया तो यह एक निर्णायक कार्रवाई थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम अपने काम में लगे थे, प्रगति की राह पर चले थे, हम सबका भला चाहते हैं और मुसीबत में मदद भी करते हैं, लेकिन बदले में खून की नदियां बहती हैं। 1960 में जो सिंधु जल समझौता हुआ है अगर उसकी बारीकी में जाएंगे तो आप चौंक जाएंगे। उसमें यहां तक तय हुआ कि जो जम्मू-कश्मीर की अन्य नदियों पर बांध बने हैं उनकी सफाई का काम नहीं किया जाएगा। उसके लिए गेट नहीं खोले जाएंगे। (PM Modi on Pakistan)

वे भी सुख- चैन से जीएं, हमें भी जीने दें: PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 60 साल तक गेट नहीं खोले गए, जिसमें शत-प्रतिशत पानी भरना चाहिए था, धीरे-धीरे उसकी क्षमता कम हो गई। क्या मेरे देशवासियों को पानी पर अधिकार नहीं है क्या? अभी हमने कुछ ज्यादा किया नहीं है और पाकिस्तान का पसीना छूट रहा है। हमने अपने डैम थोड़े खोलकर सफाई शुरू की और इतने से वहां बाढ़ आ जाती है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जानता है कि वो सीधी लड़ाई में हमसे जीत नहीं सकता है। इसीलिए वो आतंकवादी भेज रहा है। यह देश उस महान संस्कृति परंपरा को लेकर चला है। वसुधैव कुटुंबकम् हमारा संस्कार है। हमारा चरित्र है। हमने इसे जिया है। वे भी सुख- चैन से जीएं, हमें भी जीने दें। यह हजारों सालों से हमारा चिंतन रहा है, लेकिन जब बार-बार हमारे सामर्थ्य को ललकार जाए तो यह देश वीरों की भी भूमि है। (PM Modi on Pakistan)

Back to top button
error: Content is protected !!