Google Analytics —— Meta Pixel

गरीब परिवारों को पक्का मकान देकर PM मोदी के संकल्प को साकार कर रही छत्तीसगढ़ सरकार: CM साय

CM on PM Awas:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर जिले के भैंसा गांव में आयोजित सुशासन शिविर में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 29 मई से 12 जून तक चलने वाले ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के तहत 10 जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की। शिविर में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित 110 पक्के मकानों की चाबी हितग्राहियों को सौंपी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि देश का कोई भी गरीब परिवार कच्चे मकान में न रहे। 

यह भी पढ़ें:- ABVP के कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कहा- युवा शक्ति है राष्ट्र शक्ति 

CM साय हमारी सरकार इस संकल्प को साकार करने के लिए छत्तीसगढ़ में 18 लाख से ज्यादा प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कर चुकी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बचे हुए पात्र परिवारों को ‘आवास प्लस प्लस’ योजना के अंतर्गत जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने भैंसा गांव और आसपास के क्षेत्रों के विकास के लिए करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत वाले अलग-अलग कार्यों की घोषणा की। इसमें ग्राम भैंसा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 75 लाख रुपए, हाईस्कूल भवन निर्माण के लिए 75 लाख रुपए, पानी टंकी और पाइपलाइन विस्तार के लिए 55 लाख रुपए, हायर सेकेंडरी स्कूल निर्माण के लिए 50 लाख रुपए, अहाता और शेड निर्माण के लिए 20 लाख रुपए, अमोड़ी में पाइपलाइन विस्तार के लिए 42 लाख रुपए, हायर सेकेंडरी स्कूल में तीन अतिरिक्त कक्षों के निर्माण के लिए 24 लाख रुपए की राशि प्रदान करने की घोषणा की। (CM on PM Awas)

उन्होंने भैंसा में नवीन पुलिस चौकी खोलने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री साय ने समाधान शिविर के दौरान विभिन्न हितग्राहियों से योजनाओं के फीडबैक भी लिए। चंदन ने ‘महतारी वंदन योजना’ के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि वे इस योजना की राशि का उपयोग बच्चों की पढ़ाई और आवश्यक जरूरतों में करती हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुशासन तभी सार्थक होता है जब उसकी गूंज गांव-गांव और घर-घर तक सुनाई दे। प्रधानमंत्री आवास की चाबियां सिर्फ मकान की नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और सुरक्षित जीवन की चाबियां हैं। (CM on PM Awas)

Back to top button
error: Content is protected !!