Google Analytics —— Meta Pixel

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट को लेकर हुई बैठक, प्लेट ऑर्डर की संख्या डबल करने के निर्देश

Transport Commissioner Meeting: रायपुर के मंत्रालय महानदी भवन में सचिव सह परिवहन आयुक्त एस. प्रकाश की अध्यक्षता में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) के अनुबंधित कंपनियों के प्रतिनिधि और समस्त परिवहन अधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक हुई। सचिव सह परिवहन आयुक्त ने सभी बड़े शहरों जैसे- रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, कोरबा, रायगढ़, अंबिकापुर, जगदलपुर में हो रहे हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में जिला स्तर पर लग रहे मोबाइल कैंप और मोबाइल नंबर अपडेटेशन और समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें:- रानी अहिल्याबाई होल्कर का शासन प्रजा कल्याण, राष्ट्र निर्माण और न्याय का स्वर्ण युग: CM साय

सभी क्षेत्रीय और जिला परिवहन अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परिवहन विभाग की ओर से संचालित कैंप और हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के लिए अनुबंधित कंपनी के फिटमेंट सेंटर में शासन की ओर से निर्धारित शुल्क लिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। डीलर प्वाईंट और घर पहुंच सेवा के लिए नियम अनुसार अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। इसके अलावा सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि नंबर प्लेट केंद्रीय मोटरयान नियम के तहत लगाया जाए। मतलब उसे वाहनों के दृश्य स्थानों पर स्थायी रूप से फिट किया जाए। (Transport Commissioner Meeting)

जगदलपुर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी की ओर से जानकारी दी गई कि चेकिंग के दौरान कुछ वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट बिना फिट किए गए वाहन में पाए गए, जिसमें यह जानकारी मिली कि कुछ फिटमेंट सेंटर/डीलर प्वाईंट की ओर से हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट बिना फिट किए हुए वाहन मालिक को दे दी गई है। इस पर सचिव सह परिवहन आयुक्त ने इस संबंध में जांच कर सही पाए जाने पर फिटमेंट/डीलर प्वाईंट पर वैधानिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सचिव सह परिवहन आयुक्त एस. प्रकाश ने अगले हफ्ते तक प्रत्येक जिले में फिटमेंट डबल करने के निर्देश दिए।

कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

इसके अतिरिक्त उन्होंने दोनों कंपनियों को पांच प्रमुख जिला रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर और सुकमा और बीजापुर, नारायणपुर नक्सल बाधित संवेदनशील जिला होने के कारण हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट फिटमेंट सेंटर के संबंध में कार्ययोजना तैयार करने के लिए निर्देश दिए। मोबाइल नंबर अपडेट की समस्या के निराकरण के लिए परिवहन अधिकारियों को पीएसके के साथ-साथ लोकल मीडिया, प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से मोबाइल नंबर अपडेटेशन के लिए आरटीओ कर्मचारियों के व्हाट्सअप नंबर शेयर करने के लिए बोला गया। (Transport Commissioner Meeting)

फिर आयोजित की जाएगी बैठक 

बैठक में निर्देशित किया गया कि हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट के ज्यादा से ज्यादा इंस्टालेशन के लिए जिला मुख्यालय के साथ-साथ तहसील स्तर में भी स्थायी रूप से फिटमेंट सेंटर की स्थापना की जाए। साथ ही साथ कार्यबल में बढ़ोतरी सुनिश्चित करते हुए कार्यालय या कैंप के माध्यम से ऑर्डर किए गए हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट का फिटमेंट 1 हफ्ते के भीतर संबंधित परिसर या नजदीकी फिटमेंट सेंटर से किया जाए। हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट फिटमेंट सेंटर में बैठक व्यवस्था और पीने का पानी का पर्याप्त व्यवस्था किए जाने के लिए निर्देश दिए गए। इन कार्यों के समीक्षा के लिए फिर बैठक आयोजित की जाएगी। (Transport Commissioner Meeting)

Back to top button
error: Content is protected !!