Google Analytics —— Meta Pixel

कोंडागांव के शबरी एंपोरियम पहुंचे मुख्यमंत्री साय, बेलमेटल कलाकृतियों की तारीफ की 

CM in Shabari Emporium: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिल्पनगरी कोंडागांव के शबरी एंपोरियम का भ्रमण किया। इस दौरानउन्होंने बेलमेटल, रॉट आयरन, बांस और काष्ठ शिल्प के बस्तर की जीवन शैली और समृद्ध जनजातीय संस्कृतियों को दर्शाती कलाकृतियों को देखा और इसकी सराहना की। उन्होंने यहां शिल्पियों से मुलाकात कर बेलमेटल समेत अलग-अलग कलाकृतियों की निर्माण प्रक्रिया और उनकी मार्केटिंग के संबंध में जानकारी ली। शिल्पकारों ने मुख्यमंत्री को बेलमेटल से बने कलाकृति भेंट की।

यह भी पढ़ें:- नवा रायपुर का रिटेल कॉम्प्लेक्स, आधुनिक मनोरंजन और तकनीकी नवाचार का नया केंद्र

इस अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसव राजू, कमिश्नर डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार, पूर्व विधायक सेवकराम नेताम समेत जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। (CM in Shabari Emporium)

वहीं मुख्यमंत्री साय कोंडागांव के अलावा सुकमा जिले के तोंगापाल विकासखंड में आयोजित शिविर में पहुंचे। अपने मुखिया का इस तरह अचानक पहुंचने से ग्रामीणों में अत्यंत उत्साह का संचार हुआ। वे मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर पारंपरिक नृत्य करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। मुख्यमंत्री समाधान शिविर में लोगों से योजनाओं की फीडबैक लेकर 16 करोड़ 25 लाख से ज्यादा के विकासकार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कुकाना से बढ़ाईपारा 4.80 किमी सड़क निर्माण के लिए 4 करोड़ 03 लाख 73 हजार और एल 53 चिंतलनार से किस्टारम 4.50 किमी सड़क के लिए 01 करोड़ 52 लाख 41 हजार की लागत से निर्माण कार्य किया गया है । (CM in Shabari Emporium)

इसी तरह एल 80 बुरकापाल से तोकनपल्ली 3.86 किमी सड़क के लिए 01 करोड़ 24लाख 61 हजार, एल 67 मुकरम से तोंगपल्ली 5 किमी सड़क के लिए 01 करोड़ 24लाख 13 हजार की लागत से निर्माण कार्य किया गया है। इसके अलावा गादीरास से मानकापाल 12 किमी सड़क, 13 नग पुल पुलिया निर्माण के लिए 6 करोड़ 86 लाख 15 हजार, सुकमा दंतेवाड़ा 23 किमी से कासरगुड़ा 2 किमी सड़क निर्माण कार्य के लिए 01 करोड़ 34 लाख की लागत से निर्माण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, मुख्ममंत्री के सचिव डॉ बसव राजू एस, कलेक्टर देवेश ध्रुव, पुलिस अधीक्षक किरण चौहान समेत अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे। (CM in Shabari Emporium)

Back to top button
error: Content is protected !!