Gangrel Dam missing case : गंगरेल डैम से लापता युवक दिल्ली में मिला, कर्ज से परेशान होकर रची साजिश, कपड़े-चप्पल और मोबाइल छोड़कर भागा

Gangrel Dam missing case : धमतरी जिले के गंगरेल डैम से 25 मई को लापता हुआ युवक हेमंत चंद्रवंशी 12 दिन बाद दिल्ली में जिंदा मिला है। शुरुआत में माना गया कि वह डैम में डूब गया, लेकिन पुलिस जांच में पता चला कि उसने खुद के डूबने की झूठी कहानी रची थी। फिलहाल पुलिस ने उसे दिल्ली से पकड़कर रुद्री थाना ला लिया है।
यह भी पढ़ें :- Maoist operation Chhattisgarh : बीजापुर ऑपरेशन में अब तक 4 नक्सली ढेर, 1 करोड़ और 25 लाख के इनामी टॉप कमांडर मारे गए
पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि वह कर्ज से परेशान था। इसी के चलते उसने आत्महत्या का नाटक किया। उसने अपने मोबाइल, कपड़े और चप्पल डैम किनारे छोड़ दिए और चुपचाप वहां से निकल गया।
हेमंत 24 मई को अपने एक कर्मचारी के साथ गंगरेल आया था। वह एक रिसॉर्ट में रुका और अगले दिन नहाने का बहाना बनाकर अंगारमोती मंदिर के पीछे चला गया। जब उसका साथी कुछ सामान लेने गया, उसी वक्त वह भाग निकला। वापस लौटने पर कर्मचारी को डैम किनारे कपड़े, चप्पल और मोबाइल मिले। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। (Gangrel Dam missing case)
पुलिस ने SDRF और गोताखोरों की मदद से पांच दिन तक डैम में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। संदेह होने पर पुलिस ने परिजनों से जानकारी जुटाई, जहां से युवक के एक अन्य मोबाइल नंबर का पता चला।
पुलिस ने उस नंबर की कॉल डिटेल और लोकेशन खंगाली, तो पता चला कि युवक दिल्ली में है। उसने खुद घर पर कॉल कर बताया कि वह सुरक्षित है और कुछ समय बाद लौटेगा। इसके बाद पुलिस की टीम दिल्ली पहुंची और युवक को पकड़कर रुद्री ले आई। (Gangrel Dam missing case)
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, खुद के डूबने का नाटक कर संसाधनों और समय की बर्बादी करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। (Gangrel Dam missing case)



