Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबर: CM विष्णु देव साय का बड़ा बयान, शराब घोटाले पर कांग्रेस पर कसा तंज

रायपुर | छत्तीसगढ़ में बेवरेज कॉरपोरेशन के नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी के पदभार ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ा बयान देते हुए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : युक्तियुक्तकरण से जशपुर के ग्रामीण स्कूलों में शिक्षा की लौटी रौनक, पालकों-बच्चों में उत्साह

मुख्यमंत्री साय ने कहा, “कांग्रेस सरकार के दौरान राज्य में शराब घोटाला हुआ। 2000 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया, मंत्री जेल में हैं। इससे शर्मनाक और क्या हो सकता है। नकली होलोग्राम और नकली शराब की बिक्री हुई। हमारी सरकार में ऐसा किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा।”

उन्होंने विश्वास जताया कि कॉरपोरेशन के नए अध्यक्ष के नेतृत्व में राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री ने श्रीनिवास राव मद्दी की सादगी की प्रशंसा करते हुए कहा, “उनका पहनावा ही बता देता है कि वे शराब को छूते तक नहीं हैं। उनके नेतृत्व में कॉरपोरेशन मजबूत होगा और बेहतर काम करेगा।”

मुख्यमंत्री साय ने आबकारी विभाग में भर्ती प्रक्रिया की भी घोषणा की। उन्होंने बताया कि विभाग में 200 आरक्षकों और 90 उप निरीक्षकों की जल्द ही भर्ती की जाएगी, जिससे विभाग की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

कार्यक्रम में सरकार की पारदर्शिता और जवाबदेही की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!