Google Analytics —— Meta Pixel

Raigarh Criminals News : रायगढ़ के चार बाइक चोर जशपुर में गिरफ्तार, चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद

Raigarh Criminals News : जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। ये चारों आरोपी रायगढ़ जिले के रहने वाले हैं और विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इनके पास से पुलिस ने तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 1.10 लाख रुपए है।

यह भी पढ़ें :- Rungta College Hostel Violence : सीनियर्स ने जूनियर को पीटा, पैसे और सोने की बाली छीनी, पुलिस एफआईआर दर्ज करने तैयार नहीं

घटना 2 जून की है, जब जोगी लकड़ा अपने भाई के साथ शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात में उन्होंने अपनी TVS Raider बाइक घर के बाहर खड़ी की थी, जो कुछ समय बाद गायब हो गई। पीड़ित ने 4 जून को पत्थलगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। (Raigarh Criminals News)

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर सेल और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी आकाश मांझी को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने साथी सूरज मांझी के साथ मिलकर बाइक को जोराडोल जंगल में छिपाने की बात कबूल की। इसके बाद पुलिस ने अन्य आरोपियों सूरज मांझी (21), राजकिशोर मांझी (19), और गजेंद्र चौहान (22) को भी गिरफ्तार कर लिया। (Raigarh Criminals News)

पूछताछ में इन चारों आरोपियों ने पत्थलगांव, लैलुंगा और धरमजयगढ़ क्षेत्रों से बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। उनके पास से हीरो होंडा और सीडी डीलक्स समेत तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपियों से रायगढ़ पुलिस के माध्यम से भी पूछताछ कराई जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि वे अन्य जिलों में भी चोरी की वारदातों में शामिल रहे हैं या नहीं। पुलिस टीम की तत्परता और सफलता के लिए नगद इनाम देने की घोषणा भी की गई है। (Raigarh Criminals News)

Back to top button
error: Content is protected !!