Google Analytics —— Meta Pixel

CG Employees Federation : छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी नवा रायपुर फेडरेशन की कार्यकारिणी गठित, 80 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

CG Employees Federation : छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी नवा रायपुर फेडरेशन की कार्यकारिणी का गठन मंगलवार को नवा रायपुर में किया गया। यह गठन फेडरेशन के नवा रायपुर संयोजक संतोष कुमार वर्मा द्वारा प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा की अनुशंसा व उनकी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। नए गठन में कुल 80 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जिससे संघ की संरचना और कार्यप्रणाली को सशक्त आधार मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें :- CM on Plane Crash : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अहमदाबाद विमान हादसे पर जताया गहरा शोक

महिला प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सोनाली तिडकी को सौंपी गई है, जो महिला कर्मचारियों की समस्याओं और प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता देंगी। उप संयोजक पद के लिए कांति सूर्यवंशी, जागेश्वर भट्ट, जय प्रकाश दुबे, बजरंग प्रजापति, एडी पवार, राजेश ठक्कर, विनीत वर्मा, सौरभ टंडन और दीपक बेतवार जैसे अनुभवी अधिकारियों को नामित किया गया है, जिनसे संगठनात्मक समन्वय को और मजबूती मिलेगी। (CG Employees Federation)

प्रमुख पदों में भैरव नारायण विश्वकर्मा को महासचिव बनाया गया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी आर. डी. मेहरा को सौंपी गई है जबकि उपकोषाध्यक्ष पद पर डी. पी. सिंह नियुक्त किए गए हैं। सचिव पद की जिम्मेदारी अनिल सोनारे और वीरेन्द्र ध्रुव को सौंपी गई है।

इस अवसर पर आयोजित बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने नवा रायपुर फेडरेशन के संयोजक संतोष कुमार वर्मा के प्रति आभार जताया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सभी अधिकारी-कर्मचारी वर्गों के हितों की रक्षा, समस्याओं के समाधान और अधिकारों की स्थापना के लिए सामूहिक रूप से कार्य किया जाएगा। (CG Employees Federation)

संघ के पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि आने वाले समय में कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को लेकर राज्य शासन से सकारात्मक संवाद स्थापित किया जाएगा, ताकि कर्मचारी-अधिकारियों का मनोबल ऊंचा बना रहे और संगठन की भूमिका और अधिक प्रभावशाली हो सके। (CG Employees Federation)

Back to top button
error: Content is protected !!