CM Vishnu Deo Sai : शासन की योजनाओं से मिली ताकत, जशपुर की लालमती ने शटरिंग व्यवसाय शुरू कर महिला आत्मनिर्भरता की पेश की मिसाल

CM Vishnu Deo Sai : छत्तीसगढ़ सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम दे रही हैं। जशपुर जिले के गम्हरिया गांव की श्रीमती लालमती इसकी प्रेरक मिसाल हैं, जिन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ लेकर न सिर्फ खुद को आत्मनिर्भर बनाया, बल्कि अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा दी।
यह भी पढ़ें :- Raipur rape case : कुत्ते को ट्र्रेनिंग देने के बहाने दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर महिला से दो साल तक किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
पहले एक साधारण मजदूर रहीं श्रीमती लालमती प्रजापति गौरी स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद बिहान योजना के माध्यम से शासन की योजनाओं से लाभान्वित हुईं। उन्होंने उद्योग विभाग से ऋण प्राप्त कर शटरिंग प्लेट व्यवसाय की शुरुआत की। जनवरी 2025 में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत दूसरा ऋण लेकर उन्होंने अपने व्यवसाय को विस्तार दिया।
आज लालमती के पास 200 से अधिक शटरिंग प्लेट हैं, जिन्हें वे प्रधानमंत्री आवास योजना एवं निजी निर्माण कार्यों में किराये पर उपलब्ध कराती हैं। फरवरी 2025 से अब तक इस व्यवसाय से उन्हें लगभग 35,000 से 40,000 रुपये की आय हुई है। गांव में लगातार निर्माण कार्य चलने से उनकी आमदनी में निरंतर वृद्धि हो रही है। (CM Vishnu Deo Sai)
लालमती का कहना है कि यदि शासन की योजनाओं से सहयोग न मिला होता, तो वह इस मुकाम तक नहीं पहुंच पातीं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि शासन ने उन्हें आत्मविश्वास, संसाधन और सही दिशा दी। (CM Vishnu Deo Sai)
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीण अंचलों की महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और आर्थिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाएं। बिहान, मुद्रा योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं के जरिए महिलाओं को वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण और बाजार से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।
श्रीमती लालमती जैसे उदाहरण यह सिद्ध करते हैं कि योजनाएं सही लोगों तक पहुँचें तो कैसे जीवन बदल सकते हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता है कि हर महिला अपने पैरों पर खड़ी हो, सम्मान से जिए और समाज के लिए प्रेरणा बने। (CM Vishnu Deo Sai)



