Bhilai spa sex racket : सूर्या मॉल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 8 स्पा सेंटरों पर रेड, 10 लड़कियां और 3 पुरुष गिरफ्तार

Bhilai spa sex racket : भिलाई के सूर्या मॉल में शनिवार देर रात पुलिस ने बड़े पैमाने पर छापेमारी कर स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मॉल में संचालित 8 स्पा सेंटरों पर एक साथ कार्रवाई की। तीन स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियां पाई गईं, जहां से 10 लड़कियों और 3 पुरुषों को हिरासत में लिया गया है।
यह छापामार कार्रवाई एएसपी पद्मश्री तंवर के नेतृत्व में स्मृति नगर चौकी पुलिस व महिला बल की मौजूदगी में की गई। सूत्रों के अनुसार, स्पा सेंटर में रेड की सूचना पहले ही लीक हो गई थी, जिससे कई संचालक सतर्क हो गए और 5 सेंटरों से कुछ नहीं मिला।
यह भी पढ़ें :- Durg PDS rice smuggling : दुर्ग में पीडीएस चावल की तस्करी जोरों पर, भाजपा नेता पर व्यापारी को दी जान से मारने की धमकी देने का आरोप
स्पा की आड़ में चल रहा था देह व्यापार
रेड के दौरान पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री, ग्राहकों का रिकॉर्ड रखने वाले रजिस्टर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सबूत मिले हैं। इससे स्पष्ट होता है कि स्पा की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। (Bhilai spa sex racket)
पकड़े गए युवक-युवतियों को स्मृति नगर चौकी लाया गया, जहां देर रात तक पूछताछ होती रही। पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया कि कुछ सेंटर लंबे समय से इस काम में संलिप्त थे और इन्हें लेकर पुलिस को कई शिकायतें मिल रही थीं।
पहले भी हुई थी कार्रवाई, फिर भी जारी था गोरखधंधा
एक महीने पहले सीएसपी भिलाई नगर सत्यप्रकाश ने भी स्मृति नगर क्षेत्र के एक अन्य स्पा सेंटर पर छापेमारी की थी, जिसमें संचालिका समेत चार ग्राहक गिरफ्तार हुए थे। इसके बावजूद मॉल में 8 स्पा सेंटर खुलकर संचालित हो रहे थे। (Bhilai spa sex racket)
एसएसपी दुर्ग विजय अग्रवाल ने पहले ही सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया था कि जिले में किसी भी प्रकार की गैर कानूनी गतिविधि न हो। बावजूद इसके, स्पा सेंटर्स में अवैध कारोबार जारी रहना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
एएसपी पद्मश्री तंवर ने कहा कि उन्हें लगातार शिकायत मिल रही थी कि सूर्या मॉल में चल रहे स्पा सेंटर्स में अनैतिक गतिविधियां हो रही हैं, जिसके आधार पर यह बड़ी कार्रवाई की गई। (Bhilai spa sex racket)



