illegal sand mining CG : छत्तीसगढ़ में रेत माफिया पर शिकंजा, 400 ट्रैक्टर रेत जब्त, तीन जिलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई

illegal sand mining CG : छत्तीसगढ़ में रेत माफिया के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। बिलासपुर, धमतरी और जांजगीर-चांपा जिलों में अवैध रेत खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया। तीनों जिलों में कुल 400 से ज्यादा ट्रैक्टर रेत और भारी संख्या में मशीनें जब्त की गईं।
बिलासपुर: 85 जगहों पर रेड, 52 वाहन जब्त
बिलासपुर में जिला प्रशासन ने एक दिन में 70 टीमों के जरिए 85 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान 3 पोकलेन, 2 जेसीबी, 13 हाइवा और 34 ट्रैक्टर समेत कुल 52 वाहन जब्त किए गए।13 जगहों से हजारों घनमीटर रेत जब्त की गई। 40 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई और एफआईआर की कार्रवाई की जा रही है।
राज्य सरकार की सख्ती के बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने जिला खनिज टास्क फोर्स की आपात बैठक बुलाई थी। बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर तुरंत कार्रवाई की जाए। (illegal sand mining CG)
धमतरी: दो गांवों में मिला अवैध रेत भंडारण, 200 ट्रैक्टर जब्त
धमतरी जिले के लीलर और भरारी गांव में प्रशासन ने देर रात छापा मारा। यहां 200 ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण मिला।
टीम ने तीन चैन माउंटेन, एक जेसीबी और तीन हाईवा जब्त किए। कार्रवाई एसडीएम पीयूष तिवारी के नेतृत्व में की गई। खदानों में अवैध खनन चल रहा था, जिसे मौके पर रोका गया। (illegal sand mining CG)
जांजगीर-चांपा: रेत उत्खनन पर प्रतिबंध, टास्क फोर्स एक्टिव
जांजगीर-चांपा जिले में केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के आदेश के बाद 15 अक्टूबर तक रेत उत्खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। कलेक्टर ने जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में सभी विभागों को संयुक्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
महानदी और हसदेव नदी के पांच रेत घाट वैध हैं, बाकी घाटों में अवैध उत्खनन पर नजर रखी जा रही है। अब तक खनिज विभाग 70 लाख रुपए की पेनल्टी वसूल चुका है। नियमों के उल्लंघन पर माइनिंग सर्विलांस सिस्टम से निगरानी और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। (illegal sand mining CG)



