Google Analytics —— Meta Pixel

Snake bite death CG : कोबरा के काटने से 15 साल की लड़की की मौत, मां के साथ सो रही थी, रास्ते में ही तोड़ा दम

Snake bite death CG : बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना में 15 वर्षीय नंदिनी पटेल की कोबरा के डंसने से मौत हो गई। वह रात में अपनी मां के साथ बिस्तर पर सो रही थी, तभी सांप ने उसके पैर में काट लिया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले जाने की कोशिश में लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें :- illegal sand mining CG : छत्तीसगढ़ में रेत माफिया पर शिकंजा, 400 ट्रैक्टर रेत जब्त, तीन जिलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई

ग्राम पंचायत ठाकुरदेवा निवासी जगराम पटेल ने बताया कि नंदिनी स्कूल की छात्रा थी। रात करीब 1:30 बजे जब वह सो रही थी, तभी सांप ने उसके पैर में डंस लिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर मां जाग गई। उस समय कोबरा टेबल के नीचे छिपा हुआ था।

परिजन घबराकर आसपास मदद मांगने पहुंचे और गाड़ी की व्यवस्था करने में थोड़ी देर हो गई। इस बीच जहर पूरे शरीर में फैल गया। नंदिनी रास्ते में बेहोश हो गई और बिलासपुर के सिम्स अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुकी थी। (Snake bite death CG)

पुलिस को सूचना देने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। (Snake bite death CG)

बारिश में बढ़ता है सांपों का खतरा, बरतें ये सावधानियां

बरसात के मौसम में सांप अक्सर जलजमाव, घास-झाड़ियों और पेड़-पौधों वाली जगहों पर दिखते हैं। जमीन या बिस्तर पर सोने वालों को मच्छरदानी का इस्तेमाल करना चाहिए। खेतों या बाहर निकलते समय लॉन्ग बूट पहनें और डंडे से आवाज करते चलें। घर में फिनाइल या मिट्टी का तेल छिड़कें ताकि सांपों को भगाया जा सके। (Snake bite death CG)

यह भी पढ़ें :- Tomar Brothers loan recovery : तोमर ब्रदर्स के दो वसूली एजेंट गिरफ्तार, विस्टो फाइनेंस के नाम पर ग्रुप बनाकर करते थे सूदखोरी और ब्लैकमेलिंग

Back to top button
error: Content is protected !!