Google Analytics —— Meta Pixel

Indian Army Agniveer exam : 30 जून से होगी सेना भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा, छत्तीसगढ़ के 5 शहरों में होंगे CEE टेस्ट, अग्निवीर क्लर्क के लिए टाइपिंग टेस्ट भी

Indian Army Agniveer exam : भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। यह परीक्षा 30 जून 2025 से 04 जुलाई 2025 तक और फिर 07 जुलाई 2025 से 10 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रतिदिन तीन शिफ्टों में होगी और छत्तीसगढ़ के पांच शहरों – बिलासपुर, रायपुर, भिलाई (दुर्ग), दुर्ग और जगदलपुर – में इसे संपन्न कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें :- Snake bite death CG : कोबरा के काटने से 15 साल की लड़की की मौत, मां के साथ सो रही थी, रास्ते में ही तोड़ा दम

अग्निवीर क्लर्क और एस.के.टी पदों के लिए विशेष तैयारी

जिन अभ्यर्थियों ने अग्निवीर क्लर्क / स्टोर कीपर टेक्निकल (एस.के.टी.) के पद के लिए आवेदन किया है, उनके लिए एक अतिरिक्त टाइपिंग टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा। यह टेस्ट ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर ही लिया जाएगा। ऐसे उम्मीदवारों को दो अलग-अलग प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे, जिनमें परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट से संबंधित निर्देश होंगे।

एडमिट कार्ड 16 जून से वेबसाइट पर उपलब्ध

भारतीय सेना ने स्पष्ट किया है कि सभी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 16 जून 2025 से आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और प्रवेश पत्र में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी प्रकार की गड़बड़ी से बचने के लिए सभी दस्तावेजों को साथ लेकर आएं। (Indian Army Agniveer exam)

छत्तीसगढ़ में निर्धारित परीक्षा केंद्रों की सूची:

  • बिलासपुर:
  1. चौकसी इंजीनियरिंग कॉलेज, मस्तुरी रोड, लाल खदान
    डॉ. सी.वी. रमन यूनिवर्सिटी, करगी रोड, कोटा
  2. रायपुर: ION डिजिटल जोन, सरोना
  • भिलाई (दुर्ग): पर्थिवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, सिर्सकला
  • दुर्ग: छत्रपति शिवाजी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बालोद रोड
  • जगदलपुर: गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, धरमपुरा

भारतीय सेना ने दोहराया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और चयन केवल योग्यता के आधार पर किया जाता है। किसी भी दलाल, बिचौलिए या संदिग्ध व्यक्ति से संपर्क न करें। सभी उम्मीदवारों को सतर्क रहने और खुद को जागरूक रखने की सलाह दी गई है। (Indian Army Agniveer exam)

यदि उम्मीदवारों को परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता की आवश्यकता हो, तो वे सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के समीप) के टेलीफोन नंबर 0771-2965212 और 2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। (Indian Army Agniveer exam)

Back to top button
error: Content is protected !!