Google Analytics —— Meta Pixel

Bilaspur newborn death : बिलासपुर सिम्स अस्पताल में नवजात की संदिग्ध मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया, जांच की मांग

Bilaspur newborn death : बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में नवजात की मौत को लेकर परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि जन्म के कुछ ही देर बाद बच्चे को लेक्टोजेन सिरप पिलाया गया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज में लापरवाही के कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और दोषी डॉक्टर पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें :- Indian Army Agniveer exam : 30 जून से होगी सेना भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा, छत्तीसगढ़ के 5 शहरों में होंगे CEE टेस्ट, अग्निवीर क्लर्क के लिए टाइपिंग टेस्ट भी

बेलतरा निवासी सुमन सूर्यवंशी को 13 जून की रात प्रसव पीड़ा के बाद सिम्स अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती कराया गया था। रात करीब 12 बजे उन्होंने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया, जिससे परिवार में खुशी का माहौल था। लेकिन कुछ ही घंटों में यह खुशी मातम में बदल गई। सुमन के फूफा अनिल भास्कर ने बताया कि नवजात को मां का दूध नहीं उतर रहा था, जिसके बाद ड्यूटी पर मौजूद महिला डॉक्टर को सूचना दी गई। डॉक्टर ने बच्चे को लेक्टोजेन पिलाने की सलाह दी, जिसे परिजनों ने मानते हुए बच्चे को पिला दिया।

इसके बाद नवजात की तबीयत बिगड़ने लगी। जब परिजनों ने यह बात डॉक्टर को बताई, तो उन्होंने बच्चा देखने से इनकार कर दिया और कहा कि “बच्चा नॉर्मल है, ऐसा होता है।” परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने बच्चे की कोई जांच नहीं की और उसे नजरअंदाज कर दिया। रातभर बच्चा बेचैन रहा और सुबह करीब 6 बजे उसकी मौत हो गई। (Bilaspur newborn death)

घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। साथ ही निष्पक्ष जांच कर दोषी डॉक्टर को हटाने की मांग की। इस दौरान अन्य मरीजों के परिजन भी प्रदर्शन में शामिल हो गए। सुमन की हालत भी बिगड़ने की खबर है, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है। (Bilaspur newborn death)

सिम्स के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. लखन सिंह ने कहा कि मामला जांच का विषय है। बच्चा स्वस्थ था तो उसकी मौत कैसे हुई, यह जांच से ही स्पष्ट हो पाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (Bilaspur newborn death)

Back to top button
error: Content is protected !!