Google Analytics —— Meta Pixel

Vasudev plant accident : वासुदेव प्लांट में बड़ा हादसा: गर्म डस्ट में गिरे दो मजदूर, हालत नाजुक, सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

Vasudev plant accident : मुंगेली जिले के पथरिया क्षेत्र के रामबोड़ स्थित वासुदेव स्पंज आयरन प्लांट में रविवार को मेंटेनेंस कार्य के दौरान एक गंभीर हादसा हो गया। प्लांट में कार्यरत फिटर पंकज निषाद और ठेकेदार संजय सिंह ऊंचाई पर मरम्मत कार्य करते समय अचानक संतुलन खो बैठे और नीचे गर्म डस्ट में गिर गए। दोनों मजदूर बुरी तरह झुलस गए हैं और उन्हें गंभीर हालत में बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें :- Bilaspur newborn death : बिलासपुर सिम्स अस्पताल में नवजात की संदिग्ध मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया, जांच की मांग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय दोनों मजदूर शेड की ऊपरी संरचना पर कार्य कर रहे थे। सुरक्षा बेल्ट और जरूरी सुरक्षा उपकरणों के अभाव में अचानक फिसलन के कारण वे सीधे गर्म डस्ट पर आ गिरे। गर्म डस्ट में गिरते ही दोनों मजदूरों के शरीर पर गहरे जख्म और जलन के निशान आ गए। वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तत्काल उन्हें बाहर निकाला और प्राथमिक इलाज के बाद एंबुलेंस से बिलासपुर रवाना किया।

इस घटना के बाद औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मजदूर संगठनों का आरोप है कि प्लांट प्रबंधन सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी कर रहा है। न तो मजदूरों को सेफ्टी बेल्ट दी गई थी और न ही गर्म डस्ट जैसे खतरनाक इलाके में काम करने के लिए विशेष सुरक्षा पोशाक प्रदान की गई थी। मजदूरों का कहना है कि प्रबंधन की लापरवाही से ही यह दुर्घटना हुई है। (Vasudev plant accident)

घटना के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों में भारी आक्रोश देखा गया। मजदूर संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करेंगे। वहीं, स्थानीय प्रशासन और श्रम विभाग से घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है। (Vasudev plant accident)

फिलहाल, सिम्स अस्पताल में दोनों मजदूरों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। घटना ने एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा मानकों की बदहाली को उजागर कर दिया है। (Vasudev plant accident)

Back to top button
error: Content is protected !!