Google Analytics —— Meta Pixel

Raipur cyber crime : SECL में नौकरी और शादी का झांसा देकर युवती से 5.38 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Raipur cyber crime : राजधानी रायपुर में एक युवती के साथ ठगी का मामला सामने आया है, जहां आरोपी ने पहले शादी का झांसा दिया और फिर सरकारी नौकरी का लालच देकर 5.38 लाख रुपए ठग लिए। यह मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है, जिसमें पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें :- insurance policy scam India : SBI के रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 20 लाख की ठगी, बीमा पॉलिसी के नाम पर फ्रॉड, नोएडा से दो आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता हेमलता साहू, जो रामकुंड क्षेत्र की रहने वाली है, ने पुलिस को बताया कि सितंबर 2024 में उसे एक ऑनलाइन शादी का प्रस्ताव मिला था। यह प्रस्ताव मुकेश कुमार साहू नामक व्यक्ति ने भेजा, जिसने खुद को SECL (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) में क्लर्क पद पर कार्यरत बताया। बातचीत के दौरान आरोपी ने युवती से नजदीकियां बढ़ाईं और भरोसा जीतने के बाद कहा कि वह उसकी भी नौकरी SECL में लगवा देगा। (Raipur cyber crime)

आरोपी ने झांसे में लेकर युवती से किस्तों में कुल ₹5,38,000 ले लिए। हेमलता को लंबे समय तक नौकरी का इंतजार कराते रहे। जब संदेह हुआ और उसने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने 27 जनवरी को एक फर्जी बैंक चेक की फोटो व्हाट्सएप पर भेजी और कहा कि वह रकम लौटाएगा। लेकिन इसके बाद उसके नंबर पर संपर्क बंद हो गया।

जांच में पता चला कि आरोपी ने युवती को धोखे में रखकर रकम ऐंठी और फिर गायब हो गया। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस के जरिए आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और कोरबा से उसे गिरफ्तार किया। उसके पास से ₹25,000 नकद भी बरामद किए गए हैं। (Raipur cyber crime)

पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ में और भी मामलों के खुलासे हो सकते हैं, क्योंकि इस तरह के फर्जीवाड़े में वह पहले भी शामिल हो सकता है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने ठगी, धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। (Raipur cyber crime)

Back to top button
error: Content is protected !!