Google Analytics —— Meta Pixel

CG cabinet Meeting : छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले, शिक्षा, ऊर्जा, वन्यजीव और रोजगार पर खास जोर

CG cabinet Meeting : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। अनुसूचित जाति-जनजाति सूची में तकनीकी कारणों से शामिल न हो पाने वाली जातियों को राहत देते हुए डोमरा, डिहारी कोरवा, बघेल क्षत्री, संसारी उरांव, पबिया समाज के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और हॉस्टल सुविधा दी जाएगी।

सोलर ऊर्जा में राज्य की भागीदारी:

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत राज्य सरकार सोलर रूफटॉप संयंत्रों में अतिरिक्त अनुदान देगी। 1 किलोवाट प्लांट पर 15,000 और 3 किलोवाट या उससे अधिक पर 30,000 रुपए की अतिरिक्त राज्य सहायता दी जाएगी। 2025-26 में 60,000 और 2026-27 में 70,000 संयंत्र लगाने का लक्ष्य है, जिस पर क्रमश: 180 करोड़ और 210 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

यह भी पढ़ें :- Shocking marriage crime : शादी के 36वें दिन पत्नी ने की पति की ज़हर देकर हत्या, गढ़वा से चौंकाने वाला मामला

बाघ संरक्षण को मिली मजबूती:

राज्य में घटती बाघों की संख्या को देखते हुए “छत्तीसगढ़ टाइगर फाउंडेशन सोसायटी” गठित करने का फैसला हुआ है। यह संस्था वन्यजीव संरक्षण, ईको-टूरिज्म, अनुसंधान और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देगी। मध्य प्रदेश की तर्ज पर यह स्व-वित्तपोषित होगी और बाहरी सहायता से काम करेगी।

अन्य फैसले:

रामकृष्ण मिशन आश्रम, नारायणपुर में संचालित “विश्वास संस्था” को उसमें ही मर्ज किया जाएगा। बेमेतरा जिले के बेलगांव में उद्यानिकी महाविद्यालय स्थापना हेतु 100 एकड़ भूमि निशुल्क दी जाएगी। (CG cabinet Meeting)

जशपुर के “JashPure” ब्रांड को राज्य सरकार या CSIDC को हस्तांतरित किया जाएगा, जिससे महिला स्व-सहायता समूहों को विपणन सहायता और रोजगार मिलेगा।

नक्सली हिंसा में शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार के पात्र सदस्यों को अब किसी भी जिले या विभाग में अनुकंपा नियुक्ति दी जा सकेगी। (CG cabinet Meeting)

खनिज क्षेत्र में सुधार हेतु “स्टेट मिनरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट” (SMET) गठन की अधिसूचना को मंजूरी मिली है। यह गौण खनिजों के अन्वेषण, लॉजिस्टिक्स, तकनीकी विकास आदि में फंड का उपयोग करेगा।

ये निर्णय राज्य के सामाजिक न्याय, सतत ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकते हैं। (CG cabinet Meeting)

Back to top button
error: Content is protected !!