Google Analytics —— Meta Pixel

Balod teacher controversy : प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर शिक्षक निलंबित, बालोद में भाजपा नेताओं की शिकायत पर हुई कार्रवाई

Balod teacher controversy : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में बालोद जिले के गुरुर ब्लॉक में पदस्थ सहायक शिक्षक भोज सिन्हा को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षक ने 12 मई को अपने फेसबुक अकाउंट से कथित रूप से अश्लील और अपमानजनक टिप्पणी की थी। इस मामले को लेकर भाजपा नेताओं ने सख्त आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी।

भाजपा नेताओं ने की थी शिकायत

जनपद उपाध्यक्ष दुर्गानंद साहू और भाजपा नेता राकेश यादव ने इस मामले में कलेक्टर को पत्र लिखकर शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षक भोज सिन्हा, जो शासकीय प्राथमिक शाला बासीन में पदस्थ हैं, ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कर सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन किया है। इससे न केवल आम जनता बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं की भावनाएं भी आहत हुई हैं। (Balod teacher controversy)

यह भी पढ़ें :- Chhattisgarh health crisis : बालोद में डायरिया से एक की मौत, 30 से ज्यादा पीड़ित, CMHO की टिप्पणी पर शिविर में हंगामा

यह भी पढ़ें :- मुख्यमंत्री साय ने ‘गजरथ यात्रा’ का किया शुभारंभ, मानव-हाथी द्वंद रोकने की अनूठी पहल, रणजीता स्टेडियम में लगाए सिंदूर के पौधे

कारण बताओ नोटिस पर मांगी थी माफी

शिकायत के बाद शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिस पर उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए लिखित माफी मांगी। हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने सहायक शिक्षक भोज सिन्हा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं। (Balod teacher controversy)

सरकारी कर्मचारियों को टिप्पणियों से बचने की चेतावनी

मामले ने एक बार फिर से यह स्पष्ट किया है कि सरकारी सेवा में कार्यरत कर्मचारियों को सामाजिक माध्यमों पर किसी भी राजनीतिक या आपत्तिजनक टिप्पणी से परहेज करना चाहिए, अन्यथा उन पर सेवा नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जा सकती है। (Balod teacher controversy)

यह भी पढ़ें :- International Yoga Day : जशपुर में मुख्यमंत्री साय का योगाभ्यास, 108 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण

यह भी पढ़ें :- Maini river tragedy : सरगुजा की मैनी नदी में बहीं दो महिलाएं और दो बच्चे, एक महिला का शव मिला, तीन अब भी लापता

Back to top button
error: Content is protected !!