मिडिल ईस्ट संकट के बीच बड़ी राहत: होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर
Oil Tanker Reach Mumbai : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल से भरा एक बड़ा टैंकर सुरक्षित रूप से मुंबई पहुंच गया। लाइबेरियाई ध्वज वाला शेनलोंग सुएजमैक्स नामक यह टैंकर सऊदी अरब के Ras Tanura Port से कच्चा तेल लेकर चला था और रणनीतिक रूप से बेहद अहम Strait of Hormuz को पार कर बुधवार को Mumbai Port पहुंचा। खास बात यह रही कि इस जहाज की कमान एक भारतीय कप्तान के हाथों में थी।
यह भी पढ़े :- बिहान और महतारी वंदन योजना से बदली महिलाओं की जिंदगी, ‘लखपति दीदी’ बन रहीं ग्रामीण महिलाएं
ईरान की अनुमति के बाद पार किया जलडमरूमध्य
मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के अधिकारियों के मुताबिक, जहाज 1 मार्च को रस तनुरा से रवाना हुआ था। जब यह टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहा था, तब उसे ईरानी अधिकारियों से औपचारिक अनुमति मिली। हाल के सैन्य तनाव के कारण इस क्षेत्र में जहाजों की आवाजाही पर सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं, इसलिए इसका सुरक्षित पार होना अहम माना जा रहा है। (Oil Tanker Reach Mumbai)
जहाजों पर ईरान की सख्त निगरानी
ईरान ने हाल के दिनों में इस रणनीतिक समुद्री मार्ग से गुजरने वाले जहाजों पर निगरानी और नियम कड़े कर दिए हैं। ईरान की Islamic Revolutionary Guard Corps (आईआरजीसी) की नौसेना के कमांडर Alireza Tangsiri ने चेतावनी दी है कि निर्देशों का पालन नहीं करने वाले जहाजों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की जा सकती है।
उनका दावा है कि चेतावनी को नजरअंदाज करने वाले कुछ जहाजों पर कार्रवाई भी की गई है।
क्यों अहम है होर्मुज जलडमरूमध्य?
Strait of Hormuz दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा मार्गों में से एक है।
- रोजाना लगभग 2 करोड़ बैरल कच्चा तेल इसी रास्ते से गुजरता है।
- यह दुनिया की कुल तेल खपत का करीब 20% हिस्सा है।
- वैश्विक समुद्री तेल व्यापार का लगभग एक चौथाई इसी मार्ग से होता है।
- बड़ी मात्रा में LNG (तरलीकृत प्राकृतिक गैस) भी इसी रास्ते से दुनिया भर में पहुंचती है।
ऐसे में इस मार्ग में किसी भी तरह की बाधा का असर सीधे वैश्विक ऊर्जा बाजार और ईंधन कीमतों पर पड़ सकता है।
भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर नजर
मौजूदा हालात को देखते हुए भारत का शिपिंग मंत्रालय फारस की खाड़ी क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर बनाए हुए है।
- इस क्षेत्र में 28 भारतीय ध्वज वाले जहाज संचालित हो रहे हैं।
- 24 जहाजों पर 677 भारतीय नाविक जलडमरूमध्य के पश्चिम में हैं।
- 4 जहाजों पर 101 भारतीय क्रू सदस्य पूर्वी हिस्से में तैनात हैं।
स्थिति पर नजर रखने के लिए 28 फरवरी से 24 घंटे का कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। (Oil Tanker Reach Mumbai)



