Google Analytics —— Meta Pixel

मोदी सरकार की बड़ी सफलता: भारत अहमदाबाद में करेगा 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी

Commonwealth Games 2030 : भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेज़बानी के लिए तैयार है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की, जिसमें उन्होंने कहा कि यह भारत और गुजरात के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेल और बुनियादी ढांचे के विकास के दृष्टिकोण का प्रमाण है।

यह भी पढ़े :- रायपुरवासियों ध्यान दें! मेंटेनेंस के चलते आज शाम पानी नहीं मिलेगा

राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games 2030) कार्यकारी बोर्ड ने पहले ही अहमदाबाद को इस प्रतियोगिता की मेज़बानी के लिए अनुशंसित किया था। भारत ने पिछले कुछ वर्षों में कई वैश्विक खेल आयोजनों की मेज़बानी करके अपनी क्षमता और बुनियादी ढांचे को मजबूत किया है। इसी श्रृंखला में इस साल अगस्त में भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में पहली बार विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर का आयोजन भी शामिल है।

भारत के लिए 2030 राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games 2030) की मेज़बानी केवल एक खेल आयोजन नहीं है, बल्कि यह 2036 में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की मेज़बानी की तैयारी में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने हाल ही में अपनी ओलंपिक उम्मीदवारी को मजबूत करने के लिए डोपिंग और प्रशासनिक सुधारों पर ध्यान देने का संकल्प लिया है।

इस बड़ी सफलता से न केवल अहमदाबाद और गुजरात का खेल बुनियादी ढांचा मजबूत होगा, बल्कि भारत के वैश्विक खेल आयोजनों में नेतृत्व की स्थिति को भी नई ऊँचाई मिलेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!