Aamir Khan IPS officers visit: आमिर खान के घर पहुंची 25 आईपीएस अफसरों की टीम, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, फैंस में बढ़ी चिंता

Aamir Khan IPS officers visit: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रविवार को उनके बांद्रा स्थित घर के बाहर अचानक आईपीएस अधिकारियों की एक बड़ी टीम पहुंची, जिससे हर कोई चौंक गया। करीब 25 उच्च रैंकिंग आईपीएस अधिकारी एक लग्जरी बस और पुलिस वाहनों के काफिले के साथ आमिर के घर पहुंचे। इसके बाद से सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।
आखिर क्यों पहुंचे अधिकारी?
रविवार को आमिर के घर जिस प्रकार से पुलिस का जमावड़ा देखने को मिला, उसने फैंस और मीडिया दोनों को चौंका दिया। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन अधिकारियों की मौजूदगी किसी सुरक्षा कारण, मीटिंग, फिल्म प्रोजेक्ट या अन्य किसी उद्देश्य के लिए थी।
वीडियो वायरल, इंटरनेट पर हलचल
घटना से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें अधिकारियों को आमिर खान के घर के बाहर देखा जा सकता है। पुलिस गाड़ियों और बड़ी बस को वहां से निकलते हुए देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए— क्या ये आमिर की किसी फिल्म की तैयारी है? या फिर कोई सुरक्षा बैठक? (Aamir Khan IPS officers visit)
फैंस की चिंता और उत्सुकता
इस घटना के बाद आमिर के फैंस में हलचल मच गई है। कुछ लोग चिंता जताते नजर आए, वहीं कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रियाएं दीं। किसी ने लिखा, “शायद सरफरोश 2 की प्लानिंग चल रही है”, तो किसी ने कहा, “शायद पुलिस अफसरों को बिरयानी पर बुलाया गया होगा!” (Aamir Khan IPS officers visit)
कोई आधिकारिक बयान नहीं आया
अब तक आमिर खान या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, आमिर खान प्रोडक्शन्स की ओर से मीडिया को एक इन्वाइट भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि 29 जुलाई को कोई बड़ा ऐलान होने वाला है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद यह मुलाकात उसी से जुड़ी हो। (Aamir Khan IPS officers visit)



