Google Analytics —— Meta Pixel

India vs England 4th Test: चौथे टेस्ट में भारत की शानदार बैटिंग से इंग्लैंड बौखलाया, जडेजा-सुंदर ने शतक ठोककर ड्रॉ कराया मुकाबला

India vs England 4th Test: मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट में टीम इंडिया ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए डेढ़ दिन तक बल्लेबाजी की और मुकाबले को ड्रॉ पर समाप्त किया। लेकिन मैच के आखिरी दिन इंग्लैंड के खिलाड़ी इस बात से बौखला गए और जबरदस्ती विवाद खड़ा करने की कोशिश की।

मैच के अंतिम सत्र की शुरुआत से पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने भारतीय बल्लेबाज रविंद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर के सामने ड्रॉ का प्रस्ताव रखा और हैंडशेक के लिए आगे बढ़े। लेकिन दोनों बल्लेबाजों ने प्रस्ताव ठुकरा दिया क्योंकि वे अपने शतक के करीब थे। इससे नाराज इंग्लिश खिलाड़ियों ने मैदान पर दोनों को स्लेज किया, लेकिन भारतीय बल्लेबाज डटे रहे।

यह भी पढ़ें :- Lok Sabha debate: लोकसभा में आज होगी ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, रिजिजू ने विपक्ष को दी चेतावनी – ‘पाकिस्तान की भाषा न बोलें’

जडेजा और सुंदर के शतक से टूटा इंग्लिश प्लान

जडेजा (नाबाद 101) और सुंदर (नाबाद 103) ने शानदार शतक लगाकर न सिर्फ भारत को ड्रॉ दिलाया, बल्कि इंग्लैंड की योजना को भी विफल किया। स्टोक्स ने जानबूझकर हैरी ब्रूक को गेंदबाजी में लगाया, लेकिन जडेजा ने उन पर छक्का जड़ते हुए अपना शतक पूरा किया। इस दौरान इंग्लैंड के खिलाड़ी खराब रवैया अपनाते हुए आसान और शॉर्ट गेंदें फेंकते रहे। (India vs England 4th Test)

गंभीर ने इंग्लैंड को सुनाई खरी-खरी

भारतीय कोच गौतम गंभीर ने मैच के बाद कहा कि जडेजा और सुंदर शतक डिजर्व करते थे। उन्होंने कहा, “अगर इंग्लैंड के खिलाड़ी ऐसी स्थिति में होते तो क्या वे ड्रॉ का प्रस्ताव स्वीकार करते? नहीं। हमारे लड़कों ने जबरदस्त संघर्ष किया और वे अपने शतक के हकदार थे।” (India vs England 4th Test)

गिल और गंभीर दोनों ने किया समर्थन

कप्तान शुभमन गिल ने भी दोनों बल्लेबाजों के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि जब खिलाड़ी शतक के करीब हों, तो उन्हें पूरा मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, “दोनों ने बेहतरीन बैटिंग की और वे उस उपलब्धि के योग्य थे।”

स्टोक्स ने दी सफाई

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने अपने प्रस्ताव का बचाव करते हुए कहा कि वे अपने तेज गेंदबाजों को चोट से बचाना चाहते थे, क्योंकि मैच के नतीजे की कोई संभावना नहीं बची थी। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया और मुकाबला एक ही दिशा में बढ़ रहा था। (India vs England 4th Test)

Back to top button
error: Content is protected !!