Google Analytics —— Meta Pixel

Lok Sabha debate: लोकसभा में आज होगी ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, रिजिजू ने विपक्ष को दी चेतावनी – ‘पाकिस्तान की भाषा न बोलें’

Lok Sabha debate: नई दिल्ली। आज लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर होने वाली अहम चर्चा से पहले केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल विशेषकर कांग्रेस, चर्चा के दौरान ऐसी कोई बात न कहें जिससे राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंचे और पाकिस्तान उसे अपने हित में इस्तेमाल कर सके।

रिजिजू ने कहा, “मैं विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस से अनुरोध करता हूं कि वे भारत के हितों को नुकसान पहुंचाने वाला कुछ भी न करें और पाकिस्तान की भाषा न बोलें। हमें भारतीय सशस्त्र बलों की गरिमा बनाए रखनी होगी। विपक्ष को ऐसा कोई बयान नहीं देना चाहिए जिससे पाकिस्तान या अन्य दुश्मन देश लाभ उठा सकें।”

यह भी पढ़ें :- Chhattisgarh Crimes News : अमीर बनने की हवस में शैतान बन गए भाई-भाभी: 7 साल की मासूम की दी तांत्रिक बलि, नार्को टेस्ट में खुला खौफनाक सच

‘रावण ने लक्ष्मण रेखा पार की, तो लंका जल गई’

पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “जब रावण ने लक्ष्मण रेखा पार की, तो लंका जल गई। जब पाकिस्तान ने भारत की सीमा लांघी, तो उसके आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया।”

उन्होंने कहा कि जब भी भारत की खींची गई ‘रेड लाइन’ को पार किया गया है, जवाब सख्त और निर्णायक रहा है।

लोकसभा में 16 घंटे की बहस, सियासी तूफान के आसार

आज लोकसभा में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले और उसके जवाब में भारतीय सेना द्वारा मई में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होनी है। इसके लिए 16 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। माना जा रहा है कि इस मुद्दे पर संसद में तीखी बहस और आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिल सकते हैं। (Lok Sabha debate)

चिदंबरम के बयान से गरमाई राजनीति

चर्चा से ठीक पहले कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम के एक इंटरव्यू ने सियासी हलचल मचा दी है। उन्होंने सवाल उठाया है कि “क्या पहलगाम हमले में शामिल आतंकी वाकई पाकिस्तान से आए थे? क्या इस बात के ठोस सबूत हैं?” उन्होंने यह भी कहा कि हमले में घरेलू आतंकी भी शामिल हो सकते हैं। (Lok Sabha debate)

चिदंबरम ने यह आरोप भी लगाया कि सरकार ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुए नुकसान को छिपा रही है। “जंग में दोनों पक्षों को नुकसान होता है। ब्रिटेन ने वर्ल्ड वॉर में रोजाना अपने नुकसान बताए। भारत को भी ऐसा करना चाहिए,” उन्होंने कहा।

भाजपा ने चिदंबरम के बयान पर कड़ा एतराज जताते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह बार-बार दुश्मनों का पक्ष लेती है और पाकिस्तान को क्लीन चिट देती है। (Lok Sabha debate)

Back to top button
error: Content is protected !!