Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Loksabha Election Result: छत्तीसगढ़ की 10 सीटों पर बीजेपी की जीत, कांग्रेस के खाते में सिर्फ 1 सीट, पढ़ें पूरी खबर

Chhattisgarh Loksabha Election Result: छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से 10 में बीजेपी और सिर्फ 1 सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। बीजेपी ने रायगढ़ और सरगुजा सीट पर परचम लहराया है। रायगढ़ से राधेश्याम राठिया और सरगुजा से चिंतामणि महाराज ने जीत हासिल कर ली है। रायपुर से मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी जीत हासिल कर ली है। हाईप्रोफाइल सीट दुर्ग में भी बीजेपी के विजय बघेल ने जीत हासिल कर ली है।

वहीं बस्तर से कांग्रेस से दिग्गज नेता कवासी लखमा को हार का सामना करना पड़ा है। यहां से बीजेपी के महेश कश्यप ने जीत हासिल कर ली है। महासमुंद से भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी और जांजगीर-चांपा से कमलेश जांगड़े ने जीत हासिल कर ली है। तो वहीं कांकेर सीट से भोजराज नाग, बिलासपुर से तोखन साहू ने जीत हासिल कर ली है। लंबे इतजार के बाद कांग्रेस का भी खाता आखिरकार खुल गया है। कोरबा सीट पर कांग्रेस की ज्योत्सना महंत ने जीत हासिल कर ली है। हालांकि आधिकारिक घोषणा बाकी है।

यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024 Result: लोकसभा चुनाव के नतीजों ने सबको चौंकाया, टूट गया 400 पार का सपना!, यूपी में BJP से आगे निकली सपा

लोकसभा चुनाव 2024 में राज्य सरकार में मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल, कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, 3 सांसद सहित 220 उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया। आप सभी को बता दें, छत्तीसगढ़ में 2004 से 2014 तक हुए 3 आम चुनावों में भाजपा ने कुल 11 में से 10 सीटें जीती थीं। साल 2019 के चुनावों में बीजेपी ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीटों पर कब्जा किया था।

छत्तीसगढ़ की लोकसभा सीटों पर नतीजें आये है, उनमें राजनांदगांव लोकसभा सीट से बीजेपी के संतोष पांडेय ने कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल को 44635 वोटों से हराया है। संतोष पांडेय को 7 लाख 05 हजार 761 वोट मिले, वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल को 6 लाख 61 हजार 126 वोट मिले हैं। बता दें कि राजनांदगांव में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेता समेत 19 प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान में थे।

जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट में भी बीजेपी ने जीत हासिल कर ली है। कांग्रेस से पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया मैदान में थे जिन्हें बीजेपी की कमलेश जांगड़े ने करीब 60 हजार वोट से हरा दिया है। कमलेश जांगड़े को 6 लाख 60 हजार 262 वोट मिले। वहीं डहरिया को 6 लाख 1 हजार 747 वोट मिले हैं।

कोरबा लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने 43 हजार 263 वोटों से जीत दर्ज की है। कांग्रेस को 5 लाख 69 हजार 230 वोट मिले हैं। वहीं, BJP प्रत्याशी सरोज पांडेय को 5 लाख 25 हजार 967 वोट मिले हैं।

बस्तर से महेश कश्यप ने 55 हजार, रायगढ़ से राधेश्याम राठिया ने 2 लाख और सरगुजा से चिंतामणि महाराज ने 64 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। महासमुंद लोकसभा से बीजेपी की रुपकुमारी चौधरी ने 1 लाख 45 हजार 456 वोटों से जीत हासिल की है। रुपकुमारी चौधरी ने कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को शिकस्त दी है। हालांकि आधिकारिक घोषणा बाकी है। (Chhattisgarh Loksabha Election Result)

Back to top button
error: Content is protected !!