Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Crimes News : अमीर बनने की हवस में शैतान बन गए भाई-भाभी: 7 साल की मासूम की दी तांत्रिक बलि, नार्को टेस्ट में खुला खौफनाक सच

Chhattisgarh Crimes News : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। अमीर बनने की हवस में एक भाई-भाभी ने तांत्रिक अनुष्ठान के नाम पर 7 साल की मासूम बच्ची की बलि दे दी। मामले का खुलासा नार्को टेस्ट और ब्रेन मैपिंग के बाद हुआ, जिसने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है।

यह भी पढ़े :- पहलगाम हमले पर पाकिस्तान को क्लीन चिट दे रहे चिदंबरम? कहा – पाकिस्तान से आए आतंकियों का कोई सबूत नहीं

सोते वक्त अगवा कर की गई निर्मम हत्या

यह सनसनीखेज वारदात लोरमी थाना क्षेत्र के कोसाबाड़ी गांव की है। 11 अप्रैल 2025 की रात, लाली गोस्वामी (7) अपनी मां पुष्पा गोस्वामी के साथ सो रही थी। रात करीब 2 बजे जब मां की नींद खुली, तो लाली बिस्तर से गायब थी।

तीन हफ्ते तक नहीं मिला सुराग, फिर खेत में मिली हड्डियाँ

लगभग तीन हफ्तों तक बच्ची का कोई पता नहीं चला। लेकिन 6 मई को गांव के श्मशान के पास एक खेत में खोपड़ी और हड्डियाँ मिलीं।
DNA रिपोर्ट से पुष्टि हुई कि ये अवशेष लाली के ही हैं। पोस्टमॉर्टम में बच्ची की बॉडी पर गंभीर चोटों के निशान मिले।

पुलिस जांच और आरोपी

बिलासपुर रेंज के IG डॉ. संजीव शुक्ला और SP भोजराम पटेल की निगरानी में विशेष टीम बनाई गई। जांच में CCTV फुटेज, गवाहों के बयान, ब्रेन मैपिंग और नार्को टेस्ट की मदद ली गई। एक गवाह ने बताया कि उसने रात को लाली को किसी के साथ जाते देखा था।
शक की सुई लाली के चाचा और भाभी की ओर गई।

जांच में सामने आए 5 आरोपी

पुलिस ने इस जघन्य कांड में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है:

  • चिम्मन गिरी गोस्वामी (40) – चाचा
  • ऋतु गोस्वामी (36) – भाभी
  • नरेंद्र मार्को (21)
  • आकाश मरावी (21)
  • रामरतन निषाद (45) – कथित तांत्रिक

नार्को टेस्ट में आरोपियों ने कुबूल किया कि अमीर बनने और तांत्रिक अनुष्ठान की सफलता के लिए उन्होंने झरना पूजा के नाम पर बच्ची की बलि दी। (Chhattisgarh Crimes News)

गांव में मातम और उबाल

इस क्रूर हत्या के बाद गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों के खिलाफ जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी। (Chhattisgarh Crimes News)

Back to top button
error: Content is protected !!