भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले झटका, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा को लगी चोट

IND vs PAK Final : एशिया कप 2025 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच 28 सितंबर को खेला जाना है। इस हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले टीम इंडिया को चोटों ने परेशान कर दिया है। श्रीलंका के खिलाफ सुपर-4 मैच में तीन खिलाड़ी – अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा चोटिल हो गए। (IND vs PAK Final)
यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री साय की बड़ी घोषणा- ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को मिलेगा 21 लाख रुपये प्रोत्साहन
कैसे लगी खिलाड़ियों को चोट?
हार्दिक पंड्या पहला ओवर डालने के बाद मैदान छोड़कर बाहर चले गए।
अभिषेक शर्मा को हाथ में दर्द हुआ और वे पारी के बीच मैदान से बाहर हुए।
तिलक वर्मा को हैमस्ट्रिंग की समस्या बताई जा रही है।
कप्तान सूर्यकुमार यादव की अपडेट
मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि खिलाड़ियों को सिर्फ क्रैम्प्स आए थे। फाइनल से पहले एक दिन का समय है, जिससे उम्मीद है कि सभी पूरी तरह से फिट होकर मैदान पर उतरेंगे।
बॉलिंग कोच मॉर्ने मॉर्केल का बयान
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मॉर्ने मॉर्केल ने बताया कि—
अभिषेक शर्मा अब ठीक हैं।
हार्दिक पंड्या मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और उनके भी खेलने की संभावना है।
तिलक वर्मा की स्थिति पर उन्होंने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी।
घबराने की जरूरत नहीं
टीम इंडिया के तीन अहम खिलाड़ियों को चोट जरूर लगी है, लेकिन टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले फाइनल मुकाबले से पहले सभी खिलाड़ी पूरी तरह फिट हो जाएंगे। (IND vs PAK Final)



