IND vs ENG 5th T20 : अभिषेक शर्मा ने 37 गेंदों पर जड़ा शतक, टी20 में सबसे तेज सेंचुरी जड़ने वाले दूसरे भारतीय बने

IND vs ENG 5th T20 : भारत के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पांचवें टी20 मुकाबले में 37 गेंद में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। इस पारी के दौरान अभिषेक ने 5 चौके और 10 गगन चुंबी छक्के जड़े।

यह भी पढ़े :- Wakf Amendment Bill : अब वक्फ बिल पर आर-पार… लोकसभा में कल पेश होगी वक्फ विधेयक पर JPC रिपोर्ट

वो टी20आई इतिहास में भारत के लिए दूसरा सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। रोहित शर्मा ने साल 2017 में श्रीलंका के इंदौर में ये कारनामा किया था। (IND vs ENG 5th T20)

यह भी पढ़े :- Delhi Chunav 2025 : गुंडागर्दी मचा रही है बीजेपी! केजरीवाल ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, पढ़े पूरी खबर

अभिषेक ने पांचवें टी20 में आतिशी शुरुआत करते हुए 17 गेंद में अपना अर्धशतक 3 चौके और पांच छक्के की मदद से पूरा किया। यह भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ किसी भी खिलाड़ी द्वारा जड़ा गया दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। इंग्लैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का भारतीय रिकॉर्ड अभिषेक के मेंटोर युवराज सिंह के नाम दर्ज है। युवराज सिंह ने साल 2007 के विश्व कप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंद में अर्धशतक जड़ा था। इस पारी के दौरान उन्होंने 6 गेंद में 6 छक्के जड़े थे। (IND vs ENG 5th T20)

Back to top button
error: Content is protected !!